Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रुति हासन के साथ किया था डेब्यू, 2 फिल्मों के बाद छोड़ा एक्टिंग का सफर, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल

Girish Kumar Career: गिरीश कुमार ने 2013 में रमैया वस्तावैया से डेब्यू किया था, आज वो फिल्मों से दूर हैं। गिरीश को उनकी चॉकलेटी लुक्स और डेब्यू फिल्म के गानों ने पहचान दिलाई, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 27, 2025 | 03:47 PM

गिरीश कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Girish Kumar Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल कई नए चेहरे आते हैं, फिल्में बनाते हैं और फिर गुमनामी में खो जाते हैं। हालांकि सालों बाद इन सेलेब्स को देखते हैं, तो पहचान में आते नहीं हैं। ऐसे ही हाल इस एक्टर का हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के साथ डेब्यू किया था। फैंस को भी दोनों की जोड़ी फिल्म में काफी पसंद आई थी। इतना ही नहीं फिल्म के गाने उस वक्त काफी लोकप्रिय हुए थे। ये हीरो और कोई नहीं एक्टर गिरीश कुमार हैं, जिन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ से धमाकेदार एंट्री की थी।

गिरीश कुमार ने सिर्फ दो फिल्मों के बाद ही अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया। गिरीश कुमार, मशहूर बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और टिप्स इंडस्ट्रीज के मालिक रमेश तौरानी के बेटे हैं। डेब्यू फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ का निर्देशन किया था प्रभु देवा ने जो कि तेलुगु फिल्म ‘नुव्वोस्तानंते नेनोददंतना’ का रीमेक थी। इस फिल्म में गिरीश की एक्टिंग और लुक्स के बारे में बहुत चर्चा हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

गिरीश कुमार का करियर

गिरीश कुमार ने साल 2016 में ‘लवशुदा’ नाम की एक और फिल्म बनाई, लेकिन वह भी दर्शकों को नहीं लुभा सकी। गिरीश कुमार की 2 फिल्म लगातार फ्लॉप हो गई, इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि अब वह एक्टिंग नहीं करेंगे। उन्होंने अपने पापा का बिजनेस करने का निर्णय लिया और बतौर प्रोड्यूसर टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में शामिल हुए। आज गिरीश करोड़ों का बिजनेस संभाल रहे हैं और अपनी पारिवारिक जिंदगी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Rahu Ketu Vs Happy Patel: धुरंधर के आगे राहु केतु और हैप्पी पटेल का निकला दम, जानें कितनी हुई कमाई

Zakir Khan: 5 साल तक नहीं दिखेगा ‘सख्त लौंडा’, जाकिर खान ने सेहत के चलते कॉमेडी से लिया सन्यास!

Shivangi Joshi on Dating: ‘प्रोफेशन नहीं, संस्कार मायने रखते हैं’, रिलेशनशिप पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी

‘कौन हैं ये अंकल’ से लेकर कैटी पेरी संग पोज तक, जॉय अवॉर्ड्स 2026 में चर्चा में रहे शाहरुख खान

ये भी पढ़ें- अनिल कपूर को भाया श्रीलंका का नजारा, सोशल मीडिया पर शेयर कीं शानदार फोटोज

Kuch jyda hi badal gaya 🙂 pic.twitter.com/LSFGEwirQe — Introvert //🙇🏻‍♂️ (@introvert_hu_ji) August 26, 2025

गिरीश कुमार का वायरल वीडियो

गिरीश कुमार का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा था। जहां पहले गिरीश को उनके चॉकलेटी लुक्स और उनकी स्टाइलिश पर्सनालिटी के लिए जाना जाता था, वहीं अब उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। गिरीश ने गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त कृष्णा मंगवानी से 2016 में शादी की थी। दोनों का एक प्यारा सा बच्चा भी है। शादी और फैमिली लाइफ के बाद गिरीश पूरी तरह से लाइमलाइट से दूर हो गए हैं।

Girish kumar debut with shruti haasan left the acting journey after 2 films

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 03:47 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.