Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nishaanchi: ‘निशानची’ का ट्रेलर रिलीज, 10 साल पहले लिखी गई स्क्रिप्ट, ऐश्वर्य ठाकरे पर सबकी निगाहें

Nishaanchi Trailer: मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'निशानची' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें भावनाओं और ड्रामा का पूरा तड़का है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Sep 03, 2025 | 03:39 PM

अनुराग कश्यप की निशानची फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

Follow Us
Close
Follow Us:

Anurag Kashyap Film: अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म निशानची का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसके ट्रेलर को शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”अब तक तो बस झलक देखे थे, अब टाइम है फुल बवाल ट्रेलर देखने का। निशानची 19 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगी रिलीज।”

‘निशानची’ के ट्रेलर में भरपूर मसाला, इमोशन्स, ड्रामा और ढेर सारा स्वैग है। इसका ट्रेलर आपको उत्तर प्रदेश के किसी छोटे शहर की गलियों की चहल-पहल से होते हुए फिल्म की कहानी तक ले जाता है।

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- ‘पटना की जगुआर’ के बीटीएस वीडियो पर प्यार लुटा रहे फैंस

बबलू और डबलू की कहानी

इसमें दो जुड़वां भाई हैं, बबलू और डबलू। एक गुंडा है तो दूसरा शरीफ। बबलू रंगीली रिंकू से प्यार करता है और तीनों मिलकर अपना खुद का गैंग शुरू करने के चक्कर में हैं। तभी कहानी में मां, चाचा के रूप में नया ट्विस्ट आता है। ट्रेलर की खासियत इसके देसी अंदाज में बोले गए डायलॉग हैं। इसे देखने के बाद अनुराग कश्यप की फिल्मों की याद आ जाएगी।इससे पहले अनुराग कश्यप ने एक पोस्टर शेयर किया था। इसमें बताया गया था कि फिल्म का ट्रेलर बुधवार को आएगा। इसके पोस्टर में बबलू, डबलू और रिंकी फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल पर भागते दिखाई दे रहे थे।

‘निशानची’ के कलाकार

‘निशानची‘ को अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले फ्लिप फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। ऐश्वर्य ठाकरे इसके जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें वह एक दमदार डबल रोल में दिखेंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी हैं।

दस साल पहले लिखी थी स्क्रिप्ट

अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा था, “हमने 2016 में ‘निशानची’ लिखी थी। तब से, मैं इस फिल्म को उस तरह बनाने की कोशिश कर रहा था, जैसा इसे बनाना चाहिए। मैं एक ऐसे स्टूडियो की तलाश में था, जो मुझ पर पूरे दिल से भरोसा करे। अमेजन एमजीएम को यह पसंद आई, उन्होंने इसमें विश्वास किया और हमारे पीछे दीवार बनकर खड़े रहे। ‘निशानची’ एक ऐसी कहानी है, जो मानवीय भावनाओं, प्रेम, वासना, शक्ति, अपराध और सजा, विश्वासघात, मुक्ति और इन सबके परिणामों से भरी है।”

Nishaanchi trailer released anurag kashyap film aaishvary thackeray

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 03:38 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Upcoming Film

सम्बंधित ख़बरें

1

नहीं रहा फैशन का बादशाह, Giorgio अरमानी का 91 साल की उम्र में निधन, पीछे छोड़ गए इतनी दौलत

2

Teachers Day 2025: सुपर 30 से 3 इडियट्स तक, शिक्षकों को समर्पित है बॉलीवुड की ये फिल्में

3

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा धरातल पर जाकर पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की कर रहे मदद, तस्वीर ने जीता दिल

4

Pawan Singh: अंजलि राघव की कमर छूने वाले पवन सिंह की राइज एंड फॉल में एंट्री, 42 रहेंगे कैद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.