Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Teachers Day 2025: सुपर 30 से 3 इडियट्स तक, शिक्षकों को समर्पित है बॉलीवुड की ये फिल्में

Films: हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ कक्षा में पढ़ाने वाले गुरुओं को ही नहीं, बल्कि समाज को प्रेरणा देने वाले हर उस इंसान को समर्पित होता है जो जीवन का मूल्य समझाता है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 04, 2025 | 07:20 PM

शिक्षक दिवस: आमिर खान से अमिताभ तक, बॉलीवुड स्टार्स जो टीचर के रोल में छाए

Follow Us
Close
Follow Us:

Bollywood Films Dedicated To Teacher: ऋतिक रोशन की सुपर 30 फिल्म रही हो या आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स, भारतीय सिनेमा की ढेरों फिल्मों ने कई बार पर्दे पर ऐसे किरदार गढ़े हैं, जिन्होंने शिक्षकों की अहमियत और उनकी भूमिका को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से दर्शाया है। टीचर्स डे के मौके पर आइए जानते हैं उन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो टीचर्स का रोल कर करके पर्दे पर छा गए। 

आमिर खान: बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ में कला शिक्षक राम शंकर निकुम्भ का किरदार निभाया है। यह किरदार उन बच्चों की भावनाओं को आवाज देता है, जिन्हें अक्सर समझा ही नहीं जाता, जिन्हें पढ़ने-लिखने में कुछ मुश्किलें आती हैं। वह उन बच्चों के टैलेंट को पहचान उन्हें उड़ान भरने में मदद करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप

Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो

Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया

Bollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा धरातल पर जाकर पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की कर रहे मदद, तस्वीर ने जीता दिल

ऋतिक रोशन: अभिनेता ऋतिक रोशन ने ‘सुपर 30’ में बिहार के मशहूर गणितज्ञ और शिक्षक आनंद कुमार का किरदार निभाया है। यह फिल्म उस संघर्ष की कहानी है जिसमें एक शिक्षक गरीब बच्चों को आईआईटी की परीक्षा की तैयारी कराता है। ऋतिक ने इसमें एक दमदार शिक्षक का रोल निभाया है, फिल्म में उनका अभिनय दर्शाता है कि शिक्षा बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।

रानी मुखर्जी: रानी मुखर्जी ने ‘हिचकी’ में नैना माथुर की भूमिका निभाई, जो टॉरेट सिंड्रोम से जूझ रही हैं। बाधाओं के बावजूद वह एक आदर्श शिक्षिका साबित होती हैं। उनका किरदार हमें सिखाता है कि कमजोरियां भी ताकत बन सकती हैं। रानी को इस रोल के लिए खूब सराहा गया था।

बोमन ईरानी: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ में सख्त प्रिंसिपल डॉ. वीरू सहस्त्रबुद्धे का रोल निभाया। यह किरदार शिक्षा व्यवस्था की कठोर सच्चाई दिखाता है और बताता है कि शिक्षा सिर्फ रटने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। यह उनके बेस्ट किरदारों में से एक है।

अमिताभ बच्चन: ‘ब्लैक’ फिल्म में अमिताभ बच्चन ने देबराज सहाय का किरदार निभाया। उन्होंने एक बहरी और अंधी लड़की मिशेल को शिक्षा दी और जीवन का अर्थ समझाया। उनका अभिनय शिक्षण की सबसे ऊंची परिभाषा पेश करता है।

शाहरुख खान: शाहरुख खान ने ‘चक दे! इंडिया’ में कोच कबीर खान का रोल निभाया। भले ही वो परंपरागत शिक्षक नहीं थे, लेकिन उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम को अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास का पाठ पढ़ाया। यह किरदार बताता है कि शिक्षक केवल कक्षा तक सीमित नहीं होते।

Teachers day 2025 super 30 to 3 idiots bollywood films dedicated to teacher

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 07:10 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • School Teachers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.