Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा धरातल पर जाकर पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की कर रहे मदद, तस्वीर ने जीता दिल
Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ ने लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया है। कई फिल्मी सितारों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान किया, लेकिन रणदीप हुड्डा धरातल पर उनकी मदद करने पहुंच गए हैं तस्वीर दिल जीत रही है।
- Written By: अनिल सिंह
रणदीप हुड्डा पहुंचे पंजाब, बाढ़ पीड़ितों की कर रहे हैं मदद
Randeep Hooda Helping Punjab Flood Victim: पंजाब के निवासी इस समय भयंकर बाढ़ का सामना कर रहे हैं। उनका जीवन बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पंजाब के कई जिले जलमग्न हो गए हैं, लोगों का ऐसी स्थिति में जीना दूभर हो गया है। पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए कई फिल्मी सितारों ने मदद का ऐलान किया लेकिन बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा सीधे जमीन पर उतरकर उनकी मदद करते हुए नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनका वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है। वीडियो और तस्वीर उनके प्रशंसकों के लिए ही नहीं बल्कि आम जनता के लिए भी दिल जीतने का कारण बन गए हैं।
पंजाब के कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है। मानसा, संगरूर, फाजिल्का, कपूरथला और गुरदासपुर बाढ़ से बेहाल हैं। इन बाढ़ ग्रस्त इलाकों में से रणदीप हुडा गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। वह उन परिवारों की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं, जो बेघर हो चुके हैं, रणदीप हुड्डा ने एक एनजीओ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह से संपर्क किया था और वह एनजीओ की टीम के साथ लोगों के घरों तक पहुंच कर उनकी मदद करने का प्रयास कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत! कोर्ट ने दिया बैंक खाते तुरंत चालू करने के आदेश, NCB को लगाई फटकार
पंजाब सरकार ने छीनी सुरक्षा तो केंद्र ने दिया कवच; AAP छोड़ BJP में आए सांसदों को भी मिली सिक्योरिटी
बल्लू जेल से फुर्ररररर! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर से मचाया गदर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
“माटी जिसकी माई है
वही हमारा भाई है”
आप खेती किसानी को अपने दिल से कभी नहीं निकाल सकते।
रणदीप हुड्डा भाई, धरातल पर जाकर बाढ़ग्रस्त पंजाब में मदद कर रहे हैं।#Flood #Punjab #RandeepHooda pic.twitter.com/ZubLcanRh9 — Inderjeet Barak🌾 (@inderjeetbarak) September 4, 2025
ये भी पढ़ें- अंजलि राघव की कमर छूने वाले पवन सिंह की राइज एंड फॉल में एंट्री, 42 रहेंगे कैद
लोगों को मदद पहुंचाने का प्रयास
पंजाब में बाढ़ से पैदा हुई भयानक स्थिति से निपटने के लिए बॉलीवुड के कई कलाकारों ने मदद का ऐलान किया। बाढ़ पीड़ितों की मदद का ऐलान करने वालों में पहला सोनू सूद का नाम है। उसके बाद कई सेलिब्रिटीज ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन रणदीप हुड्डा की तारीफ सोशल मीडिया पर इसलिए भी हो रही है कि वह मदद के लिए खुद जमीन पर उतरे हैं और उन्होंने बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचकर लोगों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा की तस्वीर वायरल हो रही है। द ग्लोबल सिख नाम के एनजीओ की मदद से पंजाब के विभिन्न बाढ़ पीड़ित इलाकों में मदद की कोशिश की जा रही है। और बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत बचाव की सामग्री दी जा रही है। इसी एनजीओ के साथ रणदीप हुड्डा भी जुड़े हुए हैं और यहीं से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तस्वीर देखकर रणदीप हुड्डा की लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ कलाकार और लोगों की मदद करने वाला कलाकार बताया जा रहा है।
