-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Netflix Ceo Ted Sarandos Praise Sanjay Leela Bhansali The Matter Is Related To Heeramandi
नेटफ्लिक्स के CEO टेड सारंडॉस ने क्यों की संजय लीला भंसाली की तारीफ, हीरामंडी से जुड़ा है मामला
- Written By: अनिल सिंह
संजय लीला भंसाली की हीरामंडी ने नेटफ्लिक्स CEO टेड सारंडॉस पर गहरी छाप छोड़ी है, सारंडॉस ने फिल्म मेकर की खूब सराहना की, उन्होंने कहा हीरामंडी ने इंडियन एंटरटेनमेंट की सिम्मा तोड़ दी है।

जानें कैसे संजय लीला भंसाली ने नेटफ्लिक्स CEO टेड सारंडॉस को कर दिया इंप्रेस
संजय लीला भंसाली, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, उन्हें ऐसी कहानियां गढ़ने में महारत हासिल है जो दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित करती हैं। उनका विजन और फिल्मों में बारीक़ियों को लेकर जो सजगता है, वह उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। ऐसा ही एक शानदार प्रोजेक्ट रहा हीरामंडी: द डायमंड बाजार, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ और इंटरनेशनल लेवल पर भी खूब चर्चा में रहा।
हीरामंडी: द डायमंड बाजार संजय लीला भंसाली की पहली ओटीटी सीरीज ही नहीं, बल्कि एक ऐसा कल्चरल तूफान था जिसने हिंदुस्तान की कहानी कहने की ताकत को दुनिया के सामने रख दिया। भंसाली के अंदाज वाला वो शाहीपन और बेमिसाल विजुअल्स इस शो में भी नजर आए, जिसने इंटरनेशनल लेवल पर ये दिखा दिया कि भारतीय कंटेंट कहां तक पहुंच सकता है। इसने सिर्फ व्यूअरशिप रिकॉर्ड ही नहीं तोड़े, बल्कि इंडियन एंटरटेनमेंट की सीमाएं भी तोड़ डालीं।
ये भी पढ़ें- मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान! सामने आई निधन की हैरान करने वाली खबर
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
अगर बात करें हीरामंडी की व्यूवरशिप की, तो ये सिर्फ स्ट्रीम नहीं हुई, बल्कि दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ दिए। पहले ही हफ्ते में इसने 4.5 मिलियन व्यूवर्स और 33 मिलियन वॉच आवर्स का आंकड़ा छू लिया। इस टाइमफ्रेम में ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन वेब सीरीज बन गई। नेटफ्लिक्स की नॉन-इंग्लिश टीवी लिस्ट में ये सीधे नंबर 2 पर पहुंची और 43 देशों के टॉप 10 में शामिल हो गई।
नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडॉस ने भी हीरामंडी पर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। टेड ने इसे भारत में किए गए सबसे क्रिएटिव और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में से एक बताया। उन्होंने याद किया जब भंसाली इस शो का आइडिया लेकर लॉस एंजेलिस पहुंचे थे, तो उन्होंने इतनी बड़ी सोच और विज़न के साथ पिच किया था कि वो किसी चुनौती से कम नहीं लगा। टेड ने कहा कि शायद भंसाली को लगा था कि नेटफ्लिक्स मना कर देगा, लेकिन उन्होंने हां कर दी। प्रोजेक्ट में देरी और सेटअप की भव्यता के बावजूद, टेड ने इसके पुराने जमाने वाले सिनेमाई जादू की तारीफ की और कहा कि हीरामंडी असली मायनों में भारत के सिनेमा प्रेम को सलाम है।
शानदार सेट्स, यादगार गाने और दमदार अदाकारी से सजी हीरामंडी ने दर्शकों को एक ऐसे दौर में पहुंचा दिया, जो इतिहास, बारीकी और ताकत से बना था। इस सीरीज़ ने सिर्फ भारतीय कहानियों को इंटरनेशनल लेवल तक नहीं पहुंचाया, बल्कि संजय लीला भंसाली को राज कपूर और गुरु दत्त जैसे दिग्गजों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया। हीरामंडी सिर्फ एंटरटेनमेंट की जीत नहीं थी, ये वो पल था जब दुनिया ने माना कि हमारे पास कहने के लिए कितनी गहरी और खूबसूरत कहानियाँ हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय लीला भंसाली अब लव एंड वॉर डायरेक्ट करने जा रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट नजर आएंगे। ये फिल्म भंसाली की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
Netflix ceo ted sarandos praise sanjay leela bhansali the matter is related to heeramandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
Jul 08, 2026 | 07:22 AMUS Hormuz Airstrikes: अमेरिका ने ईरान के केशम और बंदर अब्बास पर बरसाए भारी बम, 3 जहाजों पर हुआ था हमला
Jul 08, 2026 | 07:07 AMमहिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
Jul 08, 2026 | 07:06 AMमुंबई में 99 साल की लीज वाली जमीनों पर ऐतिहासिक फैसला, स्टांप ड्यूटी घटी, फ्री-होल्ड के लिए 60% सहमति ही काफी
Jul 08, 2026 | 07:05 AM5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
Jul 08, 2026 | 07:02 AMLIVEआज की ताजा खबर 08 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होंगे
Jul 08, 2026 | 06:59 AMदिनभर बादलों की लुकाछिपी और देर रात तक बरसती रहीं बूंदें; नागपुर में दर्ज हुई 21.2 मिमी बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Jul 08, 2026 | 06:43 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














