-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nehal Chudasama Calls Amaal Malik A Hypocrite Clarifies Love Angle Baseer Ali
Bigg Boss 19 Update: नेहल चुडासमा ने अमाल मलिक को कहा दोगला इंसान, बसीर अली संग लव एंगल पर दी सफाई
- Written By: सोनाली झा
Nehal Chudasama On Amaal Mallik: डबल एविक्शन में नेहल चुडासमा और बसीर अली शो से बाहर हो गए, लेकिन नेहल का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ, शो से बाहर आते ही उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए।

नेहल चुडासमा ने अमल मलिक को कहा दोगला इंसान
Nehal Chudasama Interview After Eviction: ‘बिग बॉस 19’ के ताज़ा एपिसोड में डबल एविक्शन ने सभी को चौंका दिया। बसीर अली के साथ मॉडल और एक्ट्रेस नेहल चुडासमा भी शो से बेघर हो गईं। शो से बाहर निकलते ही नेहल ने निर्माताओं, होस्ट सलमान खान और खासतौर पर सिंगर अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेकर्स अमाल का पक्ष ले रहे हैं और शो में उन्हें लगातार गलत तरीके से पेश किया गया।
नेहल ने ‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि एविक्शन उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं था। उन्होंने कहा कि जब मैं घर से बाहर निकली तो मैं पूरी तरह सुन्न हो गई थी। वैनिटी में बैठकर रोई, समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मेरे साथ ये सब क्यों हुआ। सोशल मीडिया देखने के बाद मेरा दर्द और बढ़ गया, क्योंकि मुझे उस रूप में दिखाया गया जो मैं बिल्कुल नहीं हूं।
सलमान खान और मेकर्स पर लगाया बड़ा आरोप
नेहल ने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से बहुत झकझोर दिया है। पिछले दो दिनों में मैं 10-12 बार रो चुकी हूं। मैं खुद को फिर से संभालने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन अंदर से पूरी तरह टूट चुकी हूं। उन्होंने कहा कि हर वीकेंड का वार में मुझे निशाना बनाया गया। सलमान खान ने मुझे ‘मैनिपुलेटिव’ कहा, जबकि मैंने कभी किसी को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ अपनी राय रखती थी और फरहाना को बड़ी बहन की तरह गाइड करती थी। जो नेरेटिव सेट किया गया, वो पूरी तरह गलत था।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
अमाल मलिक पर भड़कीं नेहल
नेहल ने अमाल मलिक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मैंने अमाल जैसा दोगला इंसान कभी नहीं देखा। मैंने हमेशा उन्हें भाई जैसा माना, लेकिन उन्होंने मेरे साथ दोहरा व्यवहार किया। वह ईमानदारी और गरिमा के साथ नहीं खेल रहे हैं। मेकर्स उनकी साइड ले रहे हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को निशाना बना रहे हैं।नेहल ने अमाल की हेल्थ पर भी बात की।
बसीर अली के साथ रिश्ते पर दी सफाई
नेहल ने बताया कि अमाल को लंबे समय से पैर के अंगूठे में जख्म है और कई दूसरी दिक्कतें हैं। वो स्लीप एपनिया मशीन के कारण अलग सोते हैं, लेकिन इसका गेम पर कोई असर नहीं है। मैंने उन्हें कहा था कि शरीर की सारी निगेटिव एनर्जी निकालो, क्योंकि यही उनकी असली परेशानी है। शो में नेहल और बसीर अली का ‘लव एंगल’ चर्चा में था, जिस पर उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता असली था, फेक नहीं। बसीर की मां ने मुझ पर गलत आरोप लगाए, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। बसीर अब बाहर है, वो सच समझ जाएगा। हां, उसने गुस्से में मेरे बारे में कुछ गलत कहा था, लेकिन मैं जानती हूं वो कैसा इंसान है।
Nehal chudasama calls amaal malik a hypocrite clarifies love angle baseer ali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














