Bigg Boss 19: नीलम ने तान्या को बताया 'दोगला', बीच-बचाव करने आए अमाल मलिक पर भड़की तान्या मित्तल

Amaal Malik Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में नीलम और तान्या की दोस्ती टूटी। अमाल मलिक ने बीच में आकर तान्या के गेम पर सवाल उठाया। गुस्से में तान्या बहस छोड़कर चली गईं।
Bigg Boss 19: नीलम ने तान्या को बताया 'दोगला', बीच-बचाव करने आए अमाल मलिक पर भड़की तान्या मित्तल
BB 19 Latest News: 'पूरा वीकेंड का वार इस पर है', अमाल ने तान्या को मारा ताना
Published on
Updated on

StartFragment

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हालिया एपिसोड एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा लेकर आया है। घर के अंदर रिश्तों की गांठें लगातार खुल रही हैं, और अब तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और नीलम गिरी (Neelam Giri) की दोस्ती पूरी तरह टूटती नजर आ रही है। बीते एपिसोड में उनकी लड़ाई इतनी बढ़ गई कि घर का माहौल पूरी तरह गर्म हो गया।

तान्या को फरहाना भट्ट से बात करते देख नीलम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तान्या को 'दोगला' तक कह दिया। इस झगड़े से घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए और कई लोगों ने तान्या के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस तकरार ने न केवल दोस्ती पर सवाल उठाए, बल्कि अब यह लड़ाई एक नया मोड़ ले चुकी है, जब म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक इस विवाद के बीच में कूद पड़े हैं।

अमाल मलिक ने तान्या के गेम को किया एक्सपोज

नीलम और तान्या के बीच की तनातनी को सुलझाने की कोशिश चल रही थी, तभी अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने एंट्री मारी और पूरा माहौल उलझ गया। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में दिखाया गया है कि अमाल, तान्या के गेम को एक्सपोज करते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहसबाजी शुरू हो जाती है। घर के बाकी सदस्य भी इस लड़ाई को देखकर चौंक जाते हैं, जबकि कुछ कंटेस्टेंट्स अमाल की बातों से सहमति जताते नजर आते हैं।

तान्या पर भड़के अमाल: "इसको खुशी है कि वीकेंड का वार इस पर है"

अमाल और तान्या के बीच की बहसबाजी प्रोमो में काफी तीखी नजर आई। अमाल ने तान्या पर सीधा बरसते हुए कहा, "इसको खुशी है कि अब पूरा वीकेंड का वार इसके ऊपर है। सलमान सर अब इसके बारे में वीकेंड पर बात करेंगे। ये सोचती है कि घर की पूरी कहानी इसी पर चलती है, इसकी वजह से ही घर चल रहा है।" अमाल की यह तीखी बातें सुनकर तान्या को इतना गुस्सा आता है कि वह बहसबाजी को बीच में ही छोड़कर वहाँ से चली जाती हैं। इस प्रोमो ने साफ कर दिया है कि आने वाले एपिसोड में तान्या और अमाल खुलकर आमने-सामने होंगे।

नीलम ने दोस्ती में आई दरार की बताई वजह

तान्या और नीलम के रिश्ते में आई दरार ने भी घर के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। नीलम ने अपनी नाराजगी की वजह साफ करते हुए कहा कि तान्या फरहाना के साथ ज्यादा बातें कर रही हैं। नीलम ने तान्या पर आलोचना करते हुए कहा कि फरहाना ने उसे इस घर में सबसे ज्यादा रुलाया है, और अब तान्या उसी से जाकर बात कर रही है। इस बात पर घर के कई सदस्य तान्या को सुनाने लगते हैं, जिससे तान्या घर में अकेली पड़ती नजर आ रही हैं। इस झगड़े ने दोस्ती और भरोसे को एक नया मोड़ दे दिया है, और अब देखना दिलचस्प होगा कि तान्या इस तनावपूर्ण माहौल में किसके साथ नई दोस्ती करती हैं।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com