‘जितना गाली देना है दो...', लॉलीपॉप सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर नेहा और टोनी कक्कड़ ने दिया मजेदार जवाब

Tony Kakkar React Lollipop Song: ‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ गाने को लेकर नेहा और टोनी कक्कड़ विवादों में हैं। अश्लीलता के आरोपों पर दोनों ने ट्रोल्स को अलग अंदाज में जवाब दिया।
neha and tonny kakkar
नेहा और टोनी कक्कड़ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Neha Kakkar Lollipop Song Controversy: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह उनका नया गाना ‘लॉलीपॉप… कैंडी शॉप’ है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। गाने के बोल और एक डांस स्टेप को लेकर लोगों ने अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच टोनी कक्कड़ ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जबकि नेहा ने बिना कुछ कहे अपने अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दे दिया।

नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक रील शेयर की, जिसमें वह अपने करीबी दोस्तों के साथ चिल मूड में नजर आ रही हैं। हाथ में कॉफी का कप लेकर वह ‘चीयर्स’ करती दिखीं और बैकग्राउंड में वही विवादित गाना बज रहा था। फैंस का मानना है कि यह नेहा का ट्रोल्स को बिना बोले जवाब है। उनका साफ संदेश है कि वह आलोचनाओं से परेशान नहीं हैं और अपनी जिंदगी आराम से एंजॉय कर रही हैं।

टोनी कक्कड़ अपने रिलीज हुए गाने पर तोड़ी चुप्पी

वहीं, टोनी कक्कड़ ने इस विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पहले गाने के कुछ बोल बोलते नजर आए और फिर ट्रोल्स पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कमेंट्स पढ़कर मजा आ रहा है। टोनी ने कहा कि यह एक पॉप म्यूजिक गाना है और इस जॉनर में ट्रोलिंग एक तय स्तर तक होती ही है।

https://youtu.be/NP6r1YKmo7g

टोनी ने आगे कहा कि चाहे लोग इसे पसंद करें या नफरत करें, ऑडियंस बहुत बड़ी है और बिजनेस को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी साफ किया कि जो लोग गाने को लेकर गुस्सा निकाल रहे हैं, वही अनजाने में इसे और वायरल कर रहे हैं।

सिंगर ने यह भी बताया कि सीरियस और इमोशनल गानों को बनाने के लिए जो पैसा लगता है, वह ऐसे ही पॉप गानों से आता है। उन्होंने कहा, “कोई अपना होगा या जिंदगी बता दे जैसे गानों को बनाने का बजट इन्हीं गानों से निकलता है। तो थैंक्यू, इसे और वायरल करो। गाली दो, बात करो, प्यार दो… बस व्यूज दो।”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

गौरतलब है कि 15 दिसंबर को रिलीज हुए इस गाने को महज तीन दिनों में 32 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के बोल और नेहा के एक डांस मूव को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। कई यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है।

हालांकि, अब तक नेहा कक्कड़ ने इस विवाद पर कोई सीधा बयान नहीं दिया है। लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट और टोनी कक्कड़ के बेबाक जवाब से साफ है कि दोनों इस आलोचना को गंभीरता से लेने के बजाय ट्रोलिंग को ही प्रमोशन में बदलते नजर आ रहे हैं।