मुंबई: सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ एक ऐसा शो है जिसकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो के ऑडिशन देशभर में होते हैं, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग हिस्सा लेते हैं। ‘इंडियन आइडल’ का 14वां सीजन शुरू होने वाला है। इस बार शो के जज और होस्ट दोनों ही बदल गए हैं।
इन सिंगर्स ने जज को किया रिप्लेस
हर सीजन में इस शो के जज पैनल में अलग-अलग सिंगर्स बतौर जज नजर आए हैं। लेकिन इस बार ‘इंडियन आइडल 14’ के जज पैनल में कुमार शानू, श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी दिखाई देंगे। उनके पोस्टर और प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगे हैं। इसके साथ ही शो के ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं। बता दें, पिछले सीजन यानी ‘इंडियन आइडल 13’ में अन्नू मलिक, हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ बतौर जज नजर आए थे। यह शो बहुत हिट था और इसे अयोध्या के ऋषि सिंह ने जीता था। विशाल ददलानी कुछ दिनों तक शो में जज के तौर पर भी नजर आये थे।
बदल गया शो का होस्ट
बता दें कि इस बार शो ‘इंडियन आइडल 14’ के होस्ट भी बदल गए हैं। कई सालों से इस शो को उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण होस्ट करते थे, लेकिन अब इस शो को टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला होस्ट करेंगे। हुसैन के ऑडिशन का एक वीडियो भी सामने आया है। वैसे, हुसैन पहले भी इंडियन आइडल होस्ट कर चुके हैं. वह 11 साल बाद होस्ट करते नजर आएंगे। एक्टर पांच साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं।