नेहा और टोनी कक्कड़ की 'कोका-कोला 2' के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इन दिन मचेगा धमाल

Neha Kakkar New Song: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'कोका-कोला 2' दर्शकों के बीच धमाल मचाने को तैयार है। हाल ही में सिंगर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस गाने की रिलीज डेट की घोषणा की है।
Neha Kakkar Coca-Cola 2
नेहा कक्कड़ कोका-कोला 2 सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Neha Kakkar Coca-Cola 2 Release Date Revealed: बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का मोस्ट अवटेडे गाना ‘कोका-कोला 2’ जल्द ही रिलीज होने को तैयार है। सोमवार को नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गाने की रिलीज डेट की जानकारी साझा की, जिससे फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई।

दरअसल, नेहा और टोनी लगातार सोशल मीडिया पर गाने से जुड़े अपडेट्स शेयर कर फैंस की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। हाल ही में नेहा ने सेट से कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिनमें उनके साथ टोनी और उनके पिता भी नजर आए। इन तस्वीरों में नेहा सेट पर बैठकर शूटिंग करती दिख रही हैं, जबकि उनके पिता पीछे बैठकर तालियां बजाते हुए उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं।

नेहा कक्कड़ ने ‘कोका-कोला 2’ सॉन्ग का शेयर किया खास फोटो

इसके अलावा दूसरी तस्वीर में नेहा कक्कड़ और टोनी मुस्कुराते हुए एक साथ तालियां बजा रहे हैं। तीसरी तस्वीर में नेहा अपने बालों को ठीक करवाती नजर आ रही हैं। वहीं इन तस्वीरों के साथ नेहा ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। जिसमें लिखा कि “प्यार और गर्व से भरे पिता, भाई और नेहू, जब उन्होंने मुझे 'कोका-कोला 2' वीडियो में शानदार काम करते देखा।”

‘कोका-कोला 2’ नेहा और टोनी की हिट जोड़ी का एक और धमाकेदार ट्रैक साबित होने की उम्मीद है। फैंस इसे पहले वाले ‘कोका-कोला’ की तरह ही पसंद करेंगे और इस गाने के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेहा की मधुर आवाज और टोनी के म्यूजिक का जादू दर्शकों को थिरकने पर मजबूर करेगा।

सिंगर ने दिए हैं कई हिट गाने

नेहा कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में ‘कॉकटेल’ फिल्म के गाने ‘सेकेंड हैंड जवानी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने हिट गानों की लंबी फेहरिस्त बनाई, जिसमें ‘बोतल खोल’, ‘जादू की झप्पी’, ‘धतिंग नाच’, ‘मनाली ट्रांस’, और ‘लंदन ठुमकदा’ जैसे सुपरहिट ट्रैक शामिल हैं।

फिलहाल ‘कोका-कोला 2’ नेहा और टोनी की इस जोड़ी का अगला ब्लॉकबस्टर ट्रैक साबित होने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस गाने की रिलीज की तारीख के लिए गिनती शुरू कर चुके हैं। इस गाने के साथ बॉलीवुड म्यूजिक प्रेमियों को जल्द ही एक नई पार्टी वाइब्स और धमाकेदार डांस मूव्स का मजा मिलने वाला है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com