- Hindi News »
- Entertainment »
- Neetu Kapoor Revealed Rishi Kapoor Would Have Done Suicide If Riddhima Talked About Becoming Actress
एक्ट्रेस बनती बेटी तो आत्महत्या कर लेते ऋषि कपूर, पिता की खुशी के लिए कुर्बान किया सपना
- Written By: अनिल सिंह
रिद्धिमा साहनी कपूर अगर एक्ट्रेस बनती तो पिता ऋषि कपूर आत्महत्या कर लेते, इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग के बजाए फैशन डिजाइनर बनने का विकल्प चुना। खुद नीतू कपूर ने अब इस बात का खुलासा किया है।

मुंबई: रिद्धिमा कपूर को लेकर नीतू कपूर ने बड़ी बात कही है और बताया है कि अगर वो एक्ट्रेस बनने का ख्वाब देखती, तो उनके पिता आत्महत्या कर लेते। नीतू कपूर ने बताया है कि रिद्धिमा कपूर के अंदर एक्टिंग के सारे गुण मौजूद थे, लेकिन वह अपने पिता की इच्छा जानती थी, उनके पिता ऋषि कपूर यह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने और इस वजह से रिद्धिमा कपूर ने खुद को इंडस्ट्री से दूर रखा। लेकिन अब वह ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ नाम की सीरीज में नजर आ रही हैं। जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया है ,आइए जानते हैं नीतू कपूर में रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग और ऋषि कपूर की इच्छा को लेकर क्या बातचीत की है।
नीतू कपूर ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि ऋषि कपूर यह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर इंडस्ट्री का हिस्सा बने। दरअसल वह स्टारडम के बदसूरत पक्ष से डरते थे और वह यह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी इस झंझट में पड़े, जहां टैब्लॉयड उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ के बारे में लिखते हैं। बॉलीवुड के इस कड़वे सच ने ऋषि कपूर को डरा दिया था। वो नहीं चाहते थे कि रिद्धिमा इस पचड़े में उलझे।
ये भी पढ़ें- सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने की उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
इंटरव्यू के दौरान नीतू कपूर ने यह बताया कि ऋषि कपूर की इच्छा की वजह से ही रिद्धिमा कपूर ने बॉलीवुड में ना आने का फैसला लिया, क्योंकि उन्हें यह पता था कि अगर वह अपने पिता से कहती कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती है तो पिता आत्महत्या कर लेते और इसी डर की वजह से रिद्धिमा कपूर ने कभी भी एक्ट्रेस बनने की अपनी इच्छा जाहिर नहीं की। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के विकल्प को अपने करियर के तौर पर चुना, इसके लिए खुशी-खुशी ऋषि कपूर उन्हें लंदन भेजने के लिए तैयार हो गए।
बेटी के हुनर की तारीफ करते हुए नीतू कपूर ने बताया कि उनके अंदर बचपन से ही एक्टिंग की स्किल मौजूद थी। वह दूसरों की नकल उतारने में भी माहिर है और बॉलीवुड की बड़ी कलाकारों को टक्कर देने की काबिलियत भी उनके अंदर है। लेकिन उन्होंने पिता की खुशी के लिए अपने सपने को कुर्बान कर दिया। अब वह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हुए नजर आ रही हैं। अब देखना यह होगा की एक्टिंग की दुनिया में किस मुकाम तक पहुंचती है।
Neetu kapoor revealed rishi kapoor would have done suicide if riddhima talked about becoming actress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
May 28, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM










