Navjot Singh Sidhu Comeback In Kapil Sharma Show As Big Surprise For Archana Puran Singh
अर्चना पूरन सिंह की हंसी पर लगा ब्रेक, कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी
कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अर्चना पूरन सिंह को बड़ा सरप्राइज दिया, तो वह हैरान रह गई, आइए जानते हैं अर्चना पूरन सिंह को इससे खतरा है या वह सुरक्षित हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू की कपिल शर्मा शो में वापसी, अर्चना पूरन सिंह को तगड़ा झटका
Follow Us
Follow Us :
कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी के बाद दर्शकों के मन में अब यही सवाल उठ रहा है कि अर्चना पूरन सिंह बैक टू पवेलियन जाएंगी या फिर शो में बनी रहेंगी। आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह भी शो का हिस्सा बनी रहेंगी। नेटफ्लिक्स ने अर्चना पूरन सिंह के लिए बड़ा सरप्राइज रखा, जिससे उनकी हैरानी बढ़ गई थी। नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी प्रोमो में दिखाई गई और अर्चना पूरन सिंह को हैरान दिखाया गया। जो सवाल दर्शकों के मन में था वही अर्चना के मन में भी उठ रहा था कि यह आएंगे तो वह कहां जाएंगी। लेकिन अब साफ है कि दोनों शो का हिस्सा होंगे।
कपिल शर्मा शो का नया सीजन 21 जून रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाला है, लेकिन शो के नए सीजन की शुरुआत से पहले ही शो मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज दिया। शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का ऐलान कर दिया गया है। द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन में अब नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आएंगे।
नवजोत सिंह सिद्धू को कपिल के शो से क्यों हटाया गया
सिद्धू ने साल 2019 में अचानक कपिल शर्मा शो को छोड़ दिया था, जिसके बाद यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी कि पुलवामा अटैक के बाद सोशल मीडिया पर किए गए उनके पोस्ट की वजह से उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया, लेकिन सिद्धू ने शो छोड़ने के पीछे अलग वजह बताई।
नवजोत सिंह सिद्धू ने बताई शो छूने की वजह
सिद्धू जब हाल ही में कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर आए थे। तब उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने राजनीतिक कारण की वजह से शो को खुद छोड़ दिया था। इससे ज्यादा जानकारी उन्होंने नहीं दी थी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि वह शो का हिस्सा कैसे बने थे और कपिल शर्मा शो को उन्होंने भगवान का बनाया गुलदस्ता बताया था। बहरहाल सिद्धू की वापसी के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक अपनी तरह से खुशी जताते हुए नजर आ रहे हैं।
Navjot singh sidhu comeback in kapil sharma show as big surprise for archana puran singh