-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Mallya Did Kanyandan Of Bollywood Actress Sameera Reddy Diuring Wedding With Akshay Varde
भगोड़े विजय माल्या ने किया था इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का कन्यादान, शादी में निभाई थी पिता की भूमिका
- Written By: अनिल सिंह
भारतीय बैंकों को सैकड़ो करोड़ रुपए का चूना लगाकर फरार हुए भगोड़े विजय माल्या ने बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस का कन्यादान किया था, उन्होंने इस एक्ट्रेस की शादी में पिता की भूमिका निभाई थी।

समीरा रेड्डी की शादी में पिता बनकर विजय माल्या ने किया था कन्यादान
बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी वह नाम है जिन्हें फिल्मों की वजह से कम बल्कि उनके पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा पहचाना जाता है। 2014 में उनकी शादी हुई थी और शादी में सभी हैरान रह गए थे, कारण था उनका कन्यादान कोई और नहीं बल्कि अरबपति बिजनेसमैन विजय माल्या कर रहे थे। विजय माल्या इस समय फरार चल रहे हैं, उन्होंने भारत की कई बैंकों को सैकड़ो करोड़ रुपए का चूना लगाया है और भारत की तरफ से उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया है, लेकिन इस समय वह चर्चा में आ गए हैं।
विजय माल्या अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। जब वह भारत में थे तब उनकी आलीशान लाइफ स्टाइल, उनके समारोह और ग्लैमर से उनका जुड़ा रहना हमेशा सुर्खियों में बना रहता था। ऐसा आदमी किसी के पिता की भूमिका उसकी शादी में निभाएगा ऐसी उम्मीद कम ही थी, लेकिन समीरा रेड्डी की शादी में जब उन्होंने कन्यादान किया तो लोग हैरान रह गए थे।
ये भी पढ़ें- गुलाम-ए-मुस्तफा के निर्देशक पार्थो घोष का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
सम्बंधित ख़बरें
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने
समीरा के परिवार के बेहद करीब हैं विजय माल्या
समीरा रेड्डी और विजय माल्या रिश्तेदार नहीं है और ना ही विजय माल्या उनके पिता थे, लेकिन दोनों का पारिवारिक रिश्ता बेहद करीब था। ऐसे में समीरा रेड्डी ने उनसे यह कहा था कि जब मेरी शादी होगी तो कन्यादान आपको करना होगा और विजय माल्या ने समीरा रेड्डी की बात मान ली और उनका कन्यादान किया।
कब और किससे हुई समीरा रेड्डी की शादी
समीरा रेड्डी फिल्मों से दूर है वह इस समय मोटरसाइकिल डिजाइनर अक्षय वर्दे के साथ बेहतरीन दांपत्य जीवन बिता रही हैं। एक्ट्रेस दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और फिल्मों को उन्होंने अब पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। समीरा रेड्डी ने साल 2002 में मैंने दिल तुझको दिया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
साल 2014 में हुई शादी के बाद वह बॉलीवुड से दूर होती चली गई। समीरा रेड्डी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रेगनेंसी के बाद उनका वजन 109 किलो हो गया था, जिसको लेकर वह डिप्रेशन में चली गई थी, लेकिन अब उन्होंने अपना वजन भी कम कर लिया है और डिप्रेशन से भी बाहर आ चुकी हैं।
Vijay mallya did kanyandan of bollywood actress sameera reddy diuring wedding with akshay varde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर बायपास पर आधी रात बड़ा सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में बाइक भी चपेट में
Jul 24, 2026 | 04:55 PMCM के दौरे से पहले पन्ना में बवाल; मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-39 किया जाम
Jul 24, 2026 | 04:54 PMअमेरिका में बिंदी लगाने पर भारतीय मूल की डॉक्टर के साथ हुआ नस्लभेद, VIDEO हुआ वायरल
Jul 24, 2026 | 04:51 PMहिमाचल में बड़ा हादसा! चलती टाटा सूमो पर गिरा पहाड़, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, खौफनाक VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 04:49 PMChandrapur News: चंद्रपुर में छात्रों के समर्थन में बंद और विरोध प्रदर्शन, कई संगठनों ने निकाली रैली
Jul 24, 2026 | 04:49 PMHonda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Jul 24, 2026 | 04:46 PMExplainer: छात्रों को नया लॉलीपॉप या सच में पेपर लीक रोक सकता है नया विधेयक? जानें नए कानून में क्या है खास
Jul 24, 2026 | 04:44 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














