- Hindi News »
- Entertainment »
- Narasimha Jayanti The Curtain Lifted From The Release Date Of Mahavatar Narasimha
Narasimha Jayanti पर ‘महावतार नरसिंह’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
'महावतार नरसिंह' की रिलीज डेट के साथ अब दर्शकों की उत्सुकता और भी अधिक बढ़ गई है। आध्यात्म, शक्ति, न्याय और दिव्यता से भरपूर यह फिल्म सिनेमाघरों में श्रद्धा और रोमांच का अद्भुत संगम बनने जा रही है।
- Written By: सोनाली झा

'महावतार नरसिंह' की रिलीज डेट से उठा पर्दा
मुंबई: नरसिंह जयंती पर महावतार नरसिंह के मेकर्स हॉम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शंस ने किया रिलीज़ डेट का ऐलान, 25 जुलाई 2025 को देगी सिनेमाघरों में दस्तक। हॉम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी अश्विन कुमार की ‘महावतार नरसिंह’ का नया वीडियो रिलीज हो गया है। इसमें जबरदस्त विजुअल्स के साथ महाकाव्यीय पौराणिक कहानी का परफेक्ट तालमेल देखने को मिल रहा है।
अश्विन कुमार की आने वाली फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ इन दिनों अपने जबरदस्त और दमदार पोस्टर्स की वजह से खूब चर्चा बटोर रही है। इसे हॉम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है। ये फिल्म ‘महावतार’ सीरीज की पहली कड़ी है, जिसमें भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी।
फिल्म की दुनिया में दर्शकों को और गहराई तक ले जाते हुए, मेकर्स ने एक दमदार टीज़र रिलीज़ किया, जिसे हर तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला। इसी जोश के बीच, अब मेकर्स ने एक जबरदस्त वीडियो के साथ रिलीज़ डेट की भी घोषणा कर दी है। नरसिम्हा जयंती के मौके पर ‘महावतार नरसिम्हा’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट 25 जुलाई 2025 तय कर दी है। इस भव्य ऐलान के लिए एक जबरदस्त वीडियो शेयर किया गया, जिसमें महावतार नरसिम्हा की गर्जना को उसकी असली ताकत में दिखाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Vijay Deverakonda Comeback: विजय देवरकोंडा ने साइन की तीसरी फिल्म, 2026 में लगातार रिलीज से मचाएंगे बवाल
Dhurandhar 2 के ‘जाइए सजना’ गाने पर फिदा हुईं कुब्रा सैत, बोलीं- जिंदगीभर के लिए बन गया मेरा फेवरेट
Wheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
Ayushmann Khurrana की ‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल
वीडियो में महावतार के दिव्य रूप की झलकियां दिखाई गई हैं, साथ ही यह संदेश दिया गया है कि जब आस्था पर संकट आता है, तब वो प्रकट होते हैं। दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और जबरदस्त विजुअल्स के साथ यह वीडियो बड़े पर्दे पर पौराणिक कहानियों को नए अंदाज़ में पेश करने का बेंचमार्क सेट करता है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में एक अनोखा सिनेमैटिक अनुभव मिलने वाला है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रिलीज डेट अनाउंस करते हुए मेकर्स ने इस जबरदस्त वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि 25 जुलाई 2025 को थिएटर्स में आइए, दिव्य दर्शन का अनुभव करने, महाशक्तिशाली गरज महसूस करने और बड़े पर्दे पर एक अनोखा एक्सपीरियंस पाने। आत्मा में गूंजे दिव्य गर्जना। इसे अनुभव करें। जीएं। विश्वास करें। महावतार नरसिम्हा एक महाकाव्य है, जो भगवान नरसिंह की दंतकथा को पर्दे पर जीवंत करता है। यह अवतार भगवान विष्णु का सबसे शक्तिशाली और सबसे डरावना रूप है, जो आधा इंसान और आधा शेर है।
Narasimha jayanti the curtain lifted from the release date of mahavatar narasimha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा है शुभ संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे धन के भंडार!
Apr 19, 2026 | 12:05 AMहैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
Apr 18, 2026 | 11:38 PMLemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
Apr 18, 2026 | 10:56 PMनागपुर के सरकारी स्कूल में चल रहा था खौफनाक खेल! आधी रात पुलिस की रेड, कसाइयों के चंगुल से छुड़ाए गए 11 गौवंश
Apr 18, 2026 | 10:50 PMगर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला राहुल, अब बिस्तर से उठने लायक भी नहीं बचा, राजस्थान पुलिस ने किया इलाज
Apr 18, 2026 | 10:48 PMASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM














