-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajpal Yadav On Chhota Pandit Character In Bhool Bhulaiyaa 3 Exclusive Interview
ताली से जो उड़ा नहीं, गाली से जो उखड़ा नहीं वो है सच्चा कलाकार: राजपाल यादव
- Written By: अनिल सिंह
पिछले 25 वर्षों से हिंदी सिनेमा जगत में लोगों को हंसा रहे और उनका मनोरंजन कर रहे अभिनेता राजपाल यादव फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में अपने छोटा पंडित के कॉमिक कैरेक्टर में लौट रहे हैं। पेश है अभिनेता से नवभारत की एक्सक्लूसिव बातचीत।

राजपाल यादव से नवभारत की एक्सक्लूसिव बातचीत
मुंबई: राजपाल यादव फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में अपने छोटा पंडित के कॉमिक कैरेक्टर में लौट रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि ‘फिल्म का पहले दो पार्ट हिट रहे हैं। आप पंडित के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार आपके रोल में कितना बदलाव देखने को मिलेगा। तो उन्होंने कहा, हमारा भूल भुलैया का सफर बेहद लाजवाब रहा है। मैं बताना चाहूंगा कि मेरा पंडित का किरदार भारतीय संस्कृति के हजारों सालों का निर्मित किरदार है। ये एक विदूषक के समान है जो राजा के दरबार में हमेशा अच्छी और बुरी, दोनों ही बातें कर लेता था। वो एक श्रेष्ठ समाज का श्रेष्ठ कलाकार है।
राजपाल ने बताया, जब पहले पार्ट में प्रियदर्शन साहब ने छोटा पंडित के बारे में मुझे बताया तो मुझे अहसास हुआ जैसे वो एक विदूषक है और क्योंकि वो एक पौराणिक किरदार के समान है, मैंने उसे आज के युग के अनुसार तैयार करके पेश किया। ये किरदार ऐसा है जिसने फिल्म में सबसे पहले भूतनी को देखा है और वो बता नहीं पा रहा वो कैसी है। तो पहले पार्ट में वो पानी से बचने के लिए सिंदूर से नहाता है, दूसरे में वो बिजली से बचता है और तीसरे पार्ट में वो चंधन धारण करते नजर आएगा। अब चंदन कैसा होता है? जंगल में रहता है जिसके भीतर एक शीतलता होती है। इसका अर्थ ये है कि किरदार के भीतर कितनी भी जटिलता है वो भीतर से शीतल है जो पूरा दिन कार्टून बने घूमता रहता है। ये आईडिया और सब कुछ हमारे निर्देशक अनीस बज्मी का सुझाव है।
ये भी पढ़ें- काजोल की इंस्टाग्राम पोस्ट पर बच्चों को ऐतराज, एक्ट्रेस ने बताया कैसे…
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
इतने साल से कॉमेडी कर रहे हैं क्या आपको लगता है कि लोगों को हंसाना मुश्किल काम है
मैं इसे इतना बड़ा सौभाग्य मानता हूं क्योंकि मनोरंजन एक विज्ञान है और फिर चाहे वो कथाकार हो, संगीतकार, चित्रकार हो, पत्रकार या फिर कलाकार। ये सभी अपने प्रकृति के बेहद करीब रहने वाले लोग हैं। साल 2000 जब शुरू हुआ तब 10 चैनल थे, फिर 200 हुए और अब तो 1000 चैनल हो गए हैं। इन 25 सालों में आपने देखा होगा रोमांटिक फिल्में पहले अधिक बनती थी जैसे ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, ‘दिल तो पागल है’ और अन्य कई। फिर साल 2000 का दौर आया तो ‘सत्या’ और ‘शूल’ जैसी थोड़ी गंभीर फिल्में आने लगी। इसके बाद रियलिटी बेस्ड सिनेमा का दौर आया। इसके बाद प्रियदर्शन से लेकर डेविड धवन जैसे लोगों ने आकर कॉमेडी फिल्में बनाना शुरू की। सभी तरह के कलाकार फिल्मों में कॉमेडी करने लगे। ऐसे में इन 25 साल में मुझे एक अच्छे कॉमेडी एक्टर के रूप में पहचान मिली तो मेरे लिए तो ये एक बड़ा चैलेंज था। मेरे 500 जन्म भी ईश्वर का आभार प्रकट करने के लिए कम होंगे। इतने कॉमेडी करने वालों में ईश्वर ने मुझे इतना ऊपर रखा।
क्या सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के आधार पर फिल्मों में काम मिलता है
देखिये अगर आपकी कला को लेकर आपकी नींव अच्छी है तो आपका भविष्य भी अच्छा ही होगा। सोशल मीडिया के आधार पर भले ही आपको काम मिल जाएगा लेकिन परफॉर्म आपको करना है। कहते हैं न स्टेडियम में जो ताली से उड़ा नहीं और गाली से उखड़ा नहीं, वही सच्चा एक्टर। तो कभी ताली कभी गाली लेकिन अगर आप अखाड़े में बने रहना जानते तो फिर आप किसी भी माध्यम से एंट्री करें, लेकिन आपको खुद को साबित करना होगा। मुझे इंडस्ट्री में इंट्रोड्यूस करने वाला मुझसे एक्टिंग नहीं करवा सकता, वो मुझे स्वयं ही करना होगा। मुझे तो एक जन्म में 500 जीवन जीने का मौका मिला है। मैं खुद अपने सफर का गवाह हूं।
आपको एक निर्माता के रूप में शायद उतनी सफलता नहीं मिली
अभी ऐसा हुआ ही क्या है जिसके कारण मुझे कुछ झेलना पड़ा हो। अभी तो शुरुआत है और ऐसा कौनसा एक्टर है दुनिया में जिसका प्रोडक्शन हाउस नहीं है। मैंने अपने लिए कभी कोई प्रोडक्शन नहीं खोला नहीं और ना खोलूंगा। लेकिन दुनिया के लिए एक प्रोडक्शन हाउस से मैं जुड़ जाऊं जहां कई सारे लोगों को रोजी-रोटी मिले तो उसके लिए मैं हमेशा आगे खड़ा रहूंगा। जब हमने फिल्म प्रोड्यूस की तो जाकर लोगों को पता चला। देखिये, घाटा, मुनाफ़ा और जटीलताएं तो चलती रहती हैं लेकिन जहां 50-100 लोगों का काम जुड़ा हो, नाम जुड़ा हो और कोई दाम जुड़ा हो तो मैं ऐसे प्रोडक्शन हाउस से हमेशा जुड़ना चाहूंगा।
Rajpal yadav on chhota pandit character in bhool bhulaiyaa 3 exclusive interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM










