Mother’s Day 2025: मां की ममता और संघर्ष को समर्पित हैं ये फिल्में, मदर्स डे के खास मौके पर जरूर देखें दिल छू लेने वाली कहानियां
आज देशभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है और अब तक मां पर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसी शानदार फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो ओटीटी पर उपलब्ध हैं और मां के किरदार को बखूबी दर्शाती हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मदर्स डे स्पेशल फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: पूरे देश में आज (11 मई, रविवार) को मदर्स डे मनाया जा रहा है। वहीं सिनेमा जगत में मां पर आधारित कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं, जिन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग ही छाप छोड़ी। कोई फिल्म क्लासिक बनी तो किसी ने हीरोइन को नेशनल अवॉर्ड दिलाया। ऐसे में चलिए आपको ओटीटी पर मौजूद उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो मां की कहानी बयां करती हैं और इसे आप मदर्स डे मौके पर मां के साथ देख सकते हैं।
दरअसल, भारतीय सिनेमा में मां एक ऐसा भाव है, जो हर दर्शक के दिल को छूता है। मां की ममता, त्याग और संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली फिल्में न केवल भावनात्मक गहराई देती हैं, बल्कि सामाजिक मूल्यों की भी झलक पेश करती हैं।
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
इस फिल्म की कहानी एक भारतीय मां की है, जो नॉर्वे की सरकार से अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है। रानी मुखर्जी ने मां के जज़्बातों को इतनी खूबसूरती से निभाया है कि दर्शक भावुक हुए बिना नहीं रह सकते। ये फिल्म दर्शाती है कि मां अपने बच्चों के लिए किस हद तक जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
मिमी
कृति सेनन स्टारर ये फिल्म एक सरोगेट मदर की कहानी है। जब विदेशी कपल उस बच्चे को अपनाने से इनकार कर देते हैं, तो मिमी उस बच्चे को पालने का फैसला करती है। समाज की आलोचना और चुनौतियों के बावजूद वह एक मजबूत मां की भूमिका निभाती है। इस किरदार के लिए कृति को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
निल बटे सन्नाटा
यह फिल्म एक सिंगल मां की कहानी है, जो अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए खुद भी स्कूल जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि शिक्षा और मां का सपना कैसे मिलकर जीवन बदल सकते हैं। स्वरा भास्कर और रिया शुक्ला ने बेहतरीन अभिनय किया है।
मदर इंडिया
महबूब खान की यह क्लासिक फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा की शान मानी जाती है। नरगिस ने राधा के किरदार में एक मां का ऐसा रूप दिखाया है, जो गरीबी, अन्याय और अपराध से लड़ती है अपने बेटे को भी सजा देती है। यह फिल्म मातृत्व का प्रतीक है। इसके अलावा द स्काई इज पिंक, तारे जमीन पर, सीक्रेट सुपरस्टार, हेलीकॉप्टर ईला जैसे इन फिल्मों में भी मां के संघर्ष, समर्थन और निस्वार्थ प्रेम को बखूबी दर्शाया गया है।
