टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
Kiara Advani Film Toxic: यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' का गाना 'तबाही' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा ने फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ली है।
- Written By: सोनाली झा
कियारा आडवाणी की फीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kiara Advani Fees: सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे इंतजार और कई बार टलने के बाद आखिरकार 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ था, लेकिन अब इसका नया गाना ‘तबाही’ रिलीज होने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
टॉक्सिक के गाने में यश और कियारा आडवाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री और कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी यश की लव इंटरेस्ट ‘नादिया’ के किरदार में नजर आएंगी। उनके अलावा फिल्म में नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी। स्टार-स्टडेड कास्ट की वजह से फिल्म पहले ही चर्चा में थी।
इंटीमेट सीन्स पर छिड़ी बहस
‘तबाही’ गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ रोमांटिक और इंटीमेट सीन्स को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने यश और कियारा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं को इस तरह प्रस्तुत करना सही नहीं है। हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से इस विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
Alliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान
Alpha BO Collection: छठें दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई आलिया की फिल्म अल्फा, 45 करोड़ की हुई कमाई
कियारा की अब तक की सबसे बड़ी फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी ने ‘टॉक्सिक’ के लिए करीब 15 करोड़ रुपये की फीस ली है। बताया जा रहा है कि यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फीस है। वहीं, यश इस फिल्म में सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाया है और लगभग 50 करोड़ रुपये की डील की है।
यश के लिए बेहद अहम है साल 2026
केजीएफ चैप्टर 2 के बाद यश की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में ‘टॉक्सिक’ उनके करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इसके अलावा दिवाली 2026 पर उनकी दूसरी मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ भी रिलीज होगी, जिसमें वह रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे। लगातार दो बड़ी फिल्मों के साथ यश एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम करने की तैयारी में हैं।
