विजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Vijay Last Film Jana Nayagan: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स और टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर 24 जुलाई की तारीख दिखाई गई है।
- Written By: सोनाली झा
विजय की फिल्म 'जन नायगन' की रिलीज डेट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan Release Date: तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़ी प्रक्रियाओं के चलते इसकी रिलीज टल गई। अब एक नई रिपोर्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया और टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कनाडा की फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी यॉर्क सिनेमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया है कि ‘जन नायगन’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में कहा गया कि फिल्म को कनाडा में भी इसी तारीख से प्रदर्शित किया जाएगा। इस अपडेट के बाद विजय के फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। फिल्म की रिलीज डेट 24 जुलाई दिखाई गई है। वेबसाइट पर यह भी उल्लेख है कि फिल्म को UA16+ सर्टिफिकेट मिला है।
मेकर्स की पुष्टि का इंतजार
फिलहाल फिल्म के निर्माताओं की ओर से न तो रिलीज डेट और न ही सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि फिल्म वास्तव में 24 जुलाई को रिलीज होगी या नहीं। साथ ही, इसे कौन-सा सेंसर सर्टिफिकेट मिला है, इस पर भी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। जब तक मेकर्स की ओर से घोषणा नहीं होती, तब तक इन सभी जानकारियों को रिपोर्ट्स और दावों के आधार पर ही देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को मिल रहा शानदार एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स, जानें पहले दिन की संभावित कमाई का अनुमान
टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
Alliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल
🔥 Finally! Our Own Thalapathy Vijay is ready to set the big screen on fire with #JanaNayagan💥 🇨🇦 Canada Release by York Cinemas
🎬 Igniting screens from July 24. Get ready for the ultimate theatrical celebration.
Stay tuned for tickets 🎫#thalapathyvijay #yorkcinemas pic.twitter.com/CcyiZAZqUp — York Cinemas (@yorkcinemas) July 8, 2026
विजय की आखिरी फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह
‘जन नायगन’ को लेकर फैंस की उत्सुकता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इसे थलपति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। विजय अब सक्रिय राजनीति में पूरी तरह उतर चुके हैं और फिल्मों से दूरी बना चुके हैं। उनके प्रशंसक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में रिलीज डेट और आधिकारिक अपडेट का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर जल्द मेकर्स की ओर से पुष्टि होती है, तो यह विजय के करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है।
