Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को मिल रहा शानदार एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स, जानें पहले दिन की संभावित कमाई का अनुमान

Dhamaal 4 Prediction: 'धमाल 4' 10 जुलाई को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन 14 से 15 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग कर सकती है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 09, 2026 | 04:48 PM

धमाल 4 की एडवांस बुकिंग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dhamaal 4 Box Office Prediction: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ आखिरकार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी के पिछले तीन भागों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और अब चौथे पार्ट को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़ों ने भी फिल्म के लिए सकारात्मक माहौल बना दिया है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है। रिलीज से पहले ‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक सभी शो लिस्ट नहीं किए गए हैं, इसके बावजूद टिकटों की बिक्री लगातार हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म को ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और अजय देवगन की स्टार पावर का सीधा फायदा मिल रहा है।

अजय देवगन का करियर

ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि अगर अंतिम समय तक बुकिंग की रफ्तार बनी रहती है तो फिल्म पहले दिन 14 से 15 करोड़ रुपये के बीच नेट कलेक्शन कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है। हालांकि, धमाल 4 के सामने चुनौती भी कम नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली

Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख

Alliance: सीमा सजदेह की एंट्री से बढ़ा रोमांच, सोहेल खान के बयान ने जीता फैंस का दिल

जान्हवी कपूर ने हाथों पर रचायी बॉयफ्रेंड के नाम की मेहंदी, खुलकर कर दिया प्यार का ऐलान

बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी कड़ी टक्कर

सिनेमाघरों में पहले से मौजूद कई बड़ी फिल्मों के बीच इसे दर्शकों को अपनी ओर खींचना होगा। ऐसे में फिल्म की सफलता काफी हद तक दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ और शुरुआती रिव्यू पर निर्भर करेगी। अगर फिल्म को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलती है तो वीकेंड पर इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। कॉमेडी फिल्मों का पारिवारिक दर्शकों के बीच हमेशा अच्छा क्रेज रहा है।

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली

स्टार कास्ट और कहानी से बढ़ी उम्मीदें

निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर खजाने की तलाश, मजेदार घटनाएं और हास्य से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे पुराने कलाकारों के साथ रवि किशन, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब सभी की निगाहें 10 जुलाई पर टिकी हैं, जब यह मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Ajay devgn film dhamaal 4 box office prediction advance booking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 04:48 PM

Topics:  

  • Ajay Devgn
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.