- Hindi News »
- Entertainment »
- Mohanlal Vrusshabha Box Office Collection Flop Against Dhurandhar
क्रिसमस पर रिलीज मोहनलाल की ‘वृषभा’ बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर, ‘धुरंधर’ के आगे फीकी पड़ी फिल्म
Mohanlal New Movie Flop: क्रिसमस पर रिलीज मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभा’ से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभा’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mohanlal Vrusshabha Box Office Collection: क्रिसमस जैसे बड़े त्योहार पर मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वृषभा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। माना जा रहा था कि साल 2025 के आखिर में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल का दमदार कमबैक साबित होगी। लेकिन रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म की कमाई ने मेकर्स और फैंस दोनों को निराश कर दिया है।
फैंटेसी एक्शन ड्रामा जॉनर में बनी ‘वृषभा’ से यह उम्मीद की जा रही थी कि यह ओपनिंग वीकेंड पर शानदार आंकड़े छुएगी, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट रही। फिल्म न सिर्फ डबल डिजिट ओपनिंग हासिल करने में नाकाम रही, बल्कि वीकेंड पर भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल साबित हुई।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा ‘वृषभा’ का हाल?
25 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद कमजोर रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के तीन दिनों में ‘वृषभा’ सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। इन आंकड़ों को देखकर साफ कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फिसल गई है और फ्लॉप की राह पर बढ़ती नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Cannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई
Aishwarya Rai ने कान्स 2026 में ब्लू शिमरी गाउन में लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
मोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
वीकेंड के बावजूद फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया, जो दर्शाता है कि वर्ड ऑफ माउथ और कंटेंट, दोनों ही स्तर पर फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई।
‘धुरंधर’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म बनीं बड़ी वजह
बॉक्स ऑफिस पर ‘वृषभा’ की खराब हालत की एक बड़ी वजह रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ मानी जा रही है। ‘धुरंधर’ लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। वहीं, कार्तिक आर्यन की रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। इन दोनों फिल्मों के बीच मोहनलाल की ‘वृषभा’ दबकर रह गई।
ये भी पढ़ें- अपेंडिक्स सर्जरी के बाद किरण राव ने दी हेल्थ अपडेट, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें
वर्ल्डवाइड भी नहीं चला मोहनलाल का जादू
सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ‘वृषभा’ को निराशाजनक रिस्पॉन्स मिला है। दुनियाभर में फिल्म अब तक महज 1.60 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी है। इससे साफ है कि न तो दर्शकों का प्यार फिल्म को मिला और न ही क्रिटिक्स से इसे खास सराहना मिली। कुल मिलाकर, क्रिसमस रिलीज होने के बावजूद ‘वृषभा’ बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और साल के अंत में यह एक बड़ी निराशा बनकर सामने आई है।
Mohanlal vrusshabha box office collection flop against dhurandhar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














