Miss World 2025 Crown Worth 3 Crore It Is Made Of Stone And White Gold Details Here
1170 हीरे और व्हाइट गोल्ड से बना है मिस वर्ल्ड 2025 का ताज, क्राउन की कीमत उड़ा देगी होश
हैदराबाद में चल रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता देश का प्रतिनिधित्व कर रही है। कंटेस्टेंट्स ग्रैंड फिनाले की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच पता चला है कि मिस वर्ल्ड 2025 तीन करोड़ का ताज पहनने वाली हैं।
हैदराबाद: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता भारत के हैदराबाद में आयोजित की गई है। मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया मोर्ले के हवाले से भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मिस वर्ल्ड 2025 की विनर 3 करोड़ का क्राउन पहनने वाली हैं। इतना ही नहीं प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्हें 1.15 करोड़ रुपए का पुरस्कार भी मिलेगा, यह पिछली बार से ज्यादा है। जूलिया मोर्ले ने यह भी बताया कि क्राउन को हीरे, गोल्ड और स्टोन से मिलाकर बनाया गया है और इसका नीला रंग समझदारी और वफादारी का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता अपने आखिरी दौर में पहुंच चुकी है। ग्रैंड फिनाले 31 मई 2025 की रात को होने वाला है और इसी दिन टॉप 4 कंटेस्टेंट्स में से एक मिस वर्ल्ड बन जाएगी। बाकी तीन रनर अप होंगे। टॉप 40 कंटेस्टेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही नंदिनी गुप्ता शामिल है। कहा जा रहा है कि वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- सूरज पंचोली ने किया बड़ा खुलासा, पॉडकास्ट में आने के लिए लाखों चार्ज करते हैं एक्टर्स
एक इंटरव्यू के दौरान मिस वर्ल्ड सीईओ जूलिया मोर्ले ने बताया था कि 31 मई को मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले रात 10:00 बजे शुरू होगा और देर रात रात 1:00 बजे तक मिस वर्ल्ड 2025 की अनाउंसमेंट होगी। इसी दिन सभी टॉप 40 कंटेस्टेंट्स रैंप वॉक, परेड, कल्चरल परफार्मेंस देंगी। इसके बाद टॉप फोर की अनाउंसमेंट होगी चारों फाइनलिस्ट से मंच पर सवाल किए जाएंगे। उनके जवाब के आधार पर जूरी मेंबर्स उन्हें नंबर देंगे, जिस कंटेस्टेंट का जवाब जूरी को सबसे ज्यादा अच्छा लगेगा वह खिताब जीतने की हकदार बन जाएगी। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि मिस वर्ल्ड 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कुछ घंटे की बात और है जब इस साल की मिस वर्ल्ड दुनिया के सामने होगी। भारतीय लोगों को इंतजार है कि इस बार मिस वर्ल्ड का खिताब भारत का प्रतिनिधित्व कर रही नंदिनी गुप्ता को मिले।
Miss world 2025 crown worth 3 crore it is made of stone and white gold details here