-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Spider Man Brand New Day Box Office Day 10 Collection Tom Holland
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
- Written By: अपूर्वा नायक
Spider Man: Brand New Day: टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 10वें दिन फिल्म का नेट कलेक्शन 376 करोड़ के पार पहुंच गया।

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सौ. सोौशल मीडिया)
Spider Man: Brand New Day Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को इंडियन ऑडियंस की भी सराहना मिल रही है।
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे की रिलीज के 10 वें दिन के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है। रिलीज के 10वें दिन के बाद फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म ने भारत में जबरदस्त कमाई हासिल कर ली है।
10वें दिन फिल्म ने कमाए 26.28 करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 10वें दिन भारत में करीब 26.28 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की देशभर में 12,830 स्क्रीनिंग्स रखी गईं। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर करीब 376.03 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 10 दिनों में स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का ग्रॉस कलेक्शन करीब 449.24 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
वीकेंड पर फिर बढ़ी कमाई की रफ्तार
फिल्म की कमाई में वीकेंड का असर साफ नजर आ रहा है। शुक्रवार को फिल्म ने करीब 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि बुधवार को इसकी कमाई 17 करोड़ रुपये रही थी। इसके मुकाबले 10वें दिन कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
अब रविवार को फिल्म से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अगर दर्शकों का रुझान इसी तरह बना रहा, तो फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा आंकड़ा पार कर सकती है।
कहानी में दिखा स्पाइडर-मैन का नया संघर्ष
फिल्म की कहानी भी दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रही है। पिछली कहानी के बाद स्पाइडर-मैन की जिंदगी में कई भावनात्मक बदलाव आए हैं। वह अपने करीबियों को दोबारा खोजने में सफल होता है, लेकिन उनकी पुरानी यादें वापस नहीं ला पाता। इसी बीच उसकी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है, जिसके पास लोगों के दिमाग को प्रभावित करने की ताकत है। वह अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर स्पाइडर-मैन के लिए मुश्किलें खड़ी करती है।
ये भी पढ़ें :- Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
अपने ही अंदर के दुश्मन से भिड़ता है स्पाइडर-मैन
कहानी आगे बढ़ने के साथ स्पाइडर-मैन की शक्तियों का संतुलन भी बिगड़ने लगता है। उसे बाहरी दुश्मन के साथ-साथ अपने भीतर मौजूद डर और गुस्से से भी लड़ना पड़ता है। अब वह इस रहस्यमयी लड़की को कैसे मात देता है और अपनी जिंदगी को किस तरह संभालता है, यही फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि एक्शन के साथ-साथ फिल्म का इमोशनल एंगल भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।
Spider man brand new day box office day 10 collection tom holland
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMJPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
Aug 09, 2026 | 03:42 PMसड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
Aug 09, 2026 | 03:39 PMदर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
Aug 09, 2026 | 03:38 PMमथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 03:37 PMअसम में सनसनी, सीलबंद बोतल का जहरीला पानी? एक ही परिवार के 4 लोग अस्पताल पहुंचे, गोदाम पर लगा ताला
Aug 09, 2026 | 03:35 PMKBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Aug 09, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













