- Hindi News »
- Entertainment »
- Mika Singh Took Dig At Bipasha Basu After Getting Flim Says This Is Result Of All Deeds
Bipasha Basu को काम ने मिलने पर मीका सिंह ने कसा तंज, कहा- ‘ये सब कर्मों का फल है’
करण सिंह ग्रोवर की पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे वक्त से किसी प्रोजेक्ट में नहीं दिखाई दे रही हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने अपने सीरीज का अनुभव शेयर करते हुए एक्ट्रेस के काम ना मिलने तंज कसा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

बिपाशा बसु और मीका सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर की पत्नी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु को आज हर कोई जानता है। लेकिन एक्ट्रेस काफी लंबे वक्त से किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज डेंजरस में देखा गया था, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से एक्ट्रेस फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह ने बिपाशा को इंडस्ट्री में काम ना मिलने पर असली वजह बताई है।
दरअसल, मशहूर सिंगर मीका ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट के बारे में बात की और बताया कि वह कैसे एक बुरे सपने जैसा बन गया। उन्होंने बिपाशा के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘आप सोचते हैं कि वे आज बेरोजगार क्यों हैं? भगवान सब देख रहे हैं।’
उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे बताया कि इसके लिए वह अपने प्रोजेक्ट के लिए करण सिंह ग्रोवर को पसंद करते थे और फिल्म के जरिए अपने म्यूजिक को प्रमोट करना चाहते थे। उनका मानना था कि फिल्म को 4 करोड़ रुपये के बजट में बना लिया जाएगा, लेकिन बिपाशा की वजह से बजट 14 करोड़ के करीब पहुंच गया था।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सिनेमा कनेक्शन की चर्चा, नेतन्याहू बोले- भाईचारे पर बने फिल्म तो होगी सुपरहिट
Anupama Upcoming Episode: जेल भेजने की धमकी पर कांपे टीना-अर्जुन, अनुपमा ने दिखाया सख्त रूप
‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ की क्लैश का दिखा बॉक्स ऑफिस पर असर, जानें बुधवार को किसने मारी बाजी
सिल्वर लहंगे में सजी रश्मिका मंदाना, ब्लैक शेरवानी में दिखे विजय देवरकोंडा, संगीत सेरेमनी की फोटो आई सामने
मीका सिंह ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि शूटिंग लंदन में होनी थी। बिपाशा अपने पति के साथ रोमांटिक सीन करने में सहज थीं, लेकिन उन्होंने अचानक कुछ किसिंग सीन को करने से मना कर दिया और अपनी कई तरह की शर्तें रखी थीं। इन सभी चीजों की वजह से शूटिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ा और मीका सिंह को इस प्रोजेक्ट में काम करने का अफसोस हुआ।
मीका ने यह भी कहा कि, कुछ एक्ट्रेस जो अब काम से बाहर हैं, जो काम न मिलने के लिए अपनी किस्मत को कोसती हैं। लेकिन वे उन प्रोड्यूसर्स का सम्मान भी नहीं करती हैं, जो उन्हें मौका देते हैं। ये कोई और नहीं, वही अभिनेत्रियां हैं, जो धर्मा प्रोडक्शन की फिल्मों में छोटे-छोटे रोल के लिए तैयार रहती हैं। वहीं, जब कोई नया प्रोड्यूसर्स उन्हें काम और ज्यादा पैसे देता है, तो भी वे उसका सम्मान नहीं करती हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, जब सिंगर मीका सिंह ने प्रोडक्शन की दुनिया में डेंजरस सीरीज से कदम रखा था। इसमें करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को लीड रोल में देखा गया था। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए मीका ने विक्रम भट्ट की टीम के साथ काम किया। वेब सीरीज के लिए उन्होंने, शुरुआत में करण के साथ एक नई एक्ट्रेस को लेने का फैसला लिया था, ताकि मूवी का बजट कंट्रोल में रहे। लेकिन बिपाशा ने इसमें दिलचस्पी दिखाते हुए अपने पति के साथ काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद सब कुछ बदल गया।
Mika singh took dig at bipasha basu after getting flim says this is result of all deeds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 255 अंक चढ़ा और 25500 पर निफ्टी की मजबूत शुरुआत
Feb 26, 2026 | 10:01 AMबेलासिस फ्लाईओवर आज से शुरू, ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर’ नाम से होगा लोकार्पण
Feb 26, 2026 | 09:56 AMलखनऊ ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: पिता की हत्या कर बहन से बोला अक्षत- ‘दूर रह, भाई हैंडल कर लेगा’; कहां से मिला आइडिया?
Feb 26, 2026 | 09:47 AMमहाविकास आघाड़ी में एक सीट पर खींचतान, सुप्रिया सुले ने शरद पवार के नाम पर साधा समर्थन
Feb 26, 2026 | 09:46 AMट्रंप की जिद के सामने हारा ब्रिटेन! चागोस डील रोकी, बोले- आइलैंड्स सौंपने से पहले अमेरिका की मंजूरी जरूरी
Feb 26, 2026 | 09:46 AMबारामती उपचुनाव की तैयारी शुरू, मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार, राज्यसभा जाएंगे पार्थ पवार
Feb 26, 2026 | 09:38 AMपीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सिनेमा कनेक्शन की चर्चा, नेतन्याहू बोले- भाईचारे पर बने फिल्म तो होगी सुपरहिट
Feb 26, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

इजरायली संसद में गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे… नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया अपना ‘भाई’
Feb 26, 2026 | 08:39 AM
मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM













