- Hindi News »
- Entertainment »
- Masoom Sharma Reaction On Haryanvi Songs Ban Bollywood Gun Culture
हरियाणवी गानों को टारगेट करना बंद करें, मासूम शर्मा बोले- बॉलीवुड की अश्लीलता पर भी दें ध्यान
Masoom Sharma: डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से 67 हरियाणवी गाने हटाए जाने पर सिंगर मासूम शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों और जुए के ऐप्स पर भी बैन लगाने की मांग की है।
- Written By: अनिल सिंह

Masoom Sharma (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Masoom Sharma On Haryanvi Songs: हरियाणा के चर्चित गायक मासूम शर्मा ने पुलिस द्वारा हाल ही में की गई उस बड़ी कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसके तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से 67 आपत्तिजनक गीतों को हटा दिया गया है। मासूम शर्मा का कहना है कि प्रशासन को केवल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को ही निशाने पर नहीं लेना चाहिए, बल्कि बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों पर भी गौर करना चाहिए जो हथियारों और हिंसा को महिमामंडित करती हैं।
हरियाणा पुलिस के अनुसार, यह कदम गैंगस्टर संस्कृति और हथियारों की हिंसक छवि को बढ़ावा देने वाले कंटेंट के खिलाफ उठाया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को गुमराह करने वाले ऐसे कंटेंट पर अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर अपराधियों की पोस्ट को लाइक या शेयर करने वाले लोगों पर भी पुलिस की पैनी नजर है।
बॉलीवुड बनाम क्षेत्रीय इंडस्ट्री: मासूम शर्मा का सवाल
मासूम शर्मा ने आईएएनएस (IANS) से बातचीत में कहा कि गानों को डिलीट करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए कहा, “हमारी तो बहुत छोटी सी इंडस्ट्री है, हरियाणवी गानों को ही टारगेट क्यों किया जा रहा है? अगर वाकई एक्शन लेना है, तो बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों को देखिए जिनमें बड़ी-बड़ी बंदूकें और गन कल्चर दिखाया जाता है।” उनके मुताबिक, छोटे क्षेत्रीय कलाकारों को परेशान करने के बजाय नियमों का दायरा बड़ा होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मिडिल ईस्ट टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो…यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर 2’ स्टार ने कसा तंज
विशाल मिश्रा ने किए नीम करौली बाबा के दर्शन, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना, श्रद्धालुओं से भी की खास अपील
‘Jaat 2’ को लेकर बड़ा अपडेट! Sunny Deol की फिल्म के बदले डायरेक्टर, अब इस साउथ फिल्ममेकर की एंट्री की चर्चा
फिनाले से पहले छाया कॉमेडी का धमाका, सुनील ग्रोवर बने कादर खान, देखकर दंग रह गए David Dhawan
ये भी पढ़ें- Karan Aujla Affair: कनाडियन आर्टिस्ट ने करण औजला पर लगाया गंभीर आरोप, तो बीवी पलक ने की बोलती बंद
अश्लीलता और जुए के ऐप्स पर भी लगे बैन
सिंगर ने सरकार और पुलिस के इस अभियान का समर्थन तो किया, लेकिन साथ ही एक ठोस कानून बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा, “हम इस कैंपेन में सरकार के साथ हैं, लेकिन मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि पूरे देश के लिए एक समान सिस्टम बनाया जाए। एक ऐसा कानून आना चाहिए जो न केवल गन कल्चर और अश्लीलता पर बैन लगाए, बल्कि सट्टेबाजी और जुए को बढ़ावा देने वाले ऐप्स पर भी रोक लगाए।” मासूम शर्मा के अनुसार, ये ऐप्स युवाओं के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर रहे हैं।
आगामी प्रोजेक्ट: फिल्म ‘लाइसेंस’ के साथ मचाएंगे धमाका
अपने काम के बारे में जानकारी देते हुए मासूम शर्मा ने बताया कि वह जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनके गाने तो हर 10 दिन में रिलीज होते ही रहते हैं, लेकिन फिलहाल उनका मुख्य फोकस उनकी पाइपलाइन में मौजूद फिल्मों पर है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘लाइसेंस’ का जिक्र करते हुए बताया कि यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के बीच होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी यह फिल्म भी समाज को एक कड़ा संदेश देने वाली होगी।
Masoom sharma reaction on haryanvi songs ban bollywood gun culture
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 13 March: मकर को मान-सम्मान, वृश्चिक के पूरे होंगे मांगलिक कार्य; जानें शुक्रवार का राशिफल
Mar 13, 2026 | 12:05 AMघर पर अपने हाथों से बनाएं कच्चे पपीते का अचार, जानिए इसकी सिंपल आसान और स्वादिष्ट रेसिपी
Mar 12, 2026 | 10:58 PMअनानास जूस हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, इसके फायदे जानते ही शुरू कर देंगे पीना!
Mar 12, 2026 | 10:38 PM16 मार्च को चैत्र महीने का दूसरा प्रदोष व्रत, जानिए इस व्रत के प्रमुख लाभ और महत्व
Mar 12, 2026 | 10:25 PMमिडिल ईस्ट टेंशन हमारे लिए भी है, लेकिन हम तो…यश की ‘टॉक्सिक’ पोस्टपोन होने पर ‘धुरंधर 2’ स्टार ने कसा तंज
Mar 12, 2026 | 10:04 PMभारत खेल को अलग लेवल पर ले गया…T20 World Cup के बाद विव रिचर्ड्स ने टीम इंडिया की शान में पढ़े कसीदे
Mar 12, 2026 | 10:02 PMहमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM
Video: सब्जीवाले का गटर के पानी से प्याज धोते वीडियो वायरल, देखिए आपकी सेहत से खिलवाड़ का पूरा सच
Mar 12, 2026 | 02:08 PM
संसद में गरजे संजय सिंह, बजट-बेरोजगारी और गैस संकट पर मोदी सरकार को घेरा, जानिए क्या कहा
Mar 12, 2026 | 01:58 PM
‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM













