- Hindi News »
- Entertainment »
- The Great Indian Kapil Show 4 Finale Sunil Grover Kader Khan Mimicry
फिनाले से पहले छाया कॉमेडी का धमाका, सुनील ग्रोवर बने कादर खान, देखकर दंग रह गए David Dhawan
Sunil Grover Kader Khan Mimicry: द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4 के फिनाले में मजेदार मस्ती देखने को मिलेगी। सुनील ग्रोवर ने कादर खान की मिमिक्री कर पब्लिक को चौंका दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

द ग्रेट इंडियन कपिल शो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Great Indian Kapil Show 4 Finale: लोकप्रिय कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है। इस सीजन का अंतिम एपिसोड 14 मार्च को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें दर्शकों को हंसी और मस्ती का डबल डोज मिलने वाला है। खास बात यह है कि फिनाले एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर पिता-पुत्र की जोड़ी डेविड धवन और वरुण धवन बतौर गेस्ट नजर आएंगे।
कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो जारी
शो के मेकर्स ने हाल ही में फिनाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें दोनों स्टार्स कपिल शर्मा और टीम के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ मंच पर एंट्री करते हैं। इसके बाद होस्ट कपिल शर्मा अपने खास अंदाज में सवाल पूछते हुए माहौल को मजेदार बना देते हैं।
कपिल शर्मा, डेविड धवन से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि घर के सदस्य के साथ काम करना कितना मुश्किल होता है। इस सवाल पर वरुण धवन थोड़ा झेंप जाते हैं, जबकि डेविड धवन अपने अंदाज में जवाब देकर सभी को हंसा देते हैं। इसके बाद पिता-पुत्र की जोड़ी एक-दूसरे की टांग खिंचाई करती नजर आती है, जिससे पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है।
सम्बंधित ख़बरें
Cannes Film Festival में भारतीय संस्कृति का जलवा, सीमा सिंह ने केप पर फ्लॉन्ट किए ‘सात चक्र’ और ‘ब्रह्मकमल’
Mouni Roy Look: बैकलेस गाउन में कान्स रेड कार्पेट पर छाईं मौनी रॉय, रॉयल ब्लू आउटफिट में दिखीं बेहद एलिगेंट
पैपराजी की हरकत पर भड़के Salman Khan, सोशल मीडिया पर दी सख्त चेतावनी, फैंस ने किया सपोर्ट
8 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर, 13 की उम्र में मिला नेशनल अवॉर्ड, ऐसे बने Junior NTR टॉलीवुड के सुपरस्टार
शो का सबसे खास पल तब आता है जब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर मंच पर एंट्री लेते हैं। इस बार वह दिवंगत अभिनेता कादर खान के गेटअप में नजर आते हैं। सुनील ग्रोवर ने न सिर्फ उनका लुक कॉपी किया, बल्कि उनकी आवाज और अंदाज की भी हूबहू नकल की।
सुनील ग्रोवर ने जीता दर्शकों का दिल
सुनील ग्रोवर की यह परफॉर्मेंस देखकर दर्शकों के साथ-साथ शो में मौजूद सभी मेहमान भी हैरान रह जाते हैं। डेविड धवन कुछ पल के लिए उन्हें ध्यान से देखते रह जाते हैं, जबकि जज की कुर्सी पर बैठीं अर्चना पूरन सिंह भी उनकी मिमिक्री देखकर दंग रह जाती हैं।
इसके अलावा शो में कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी अलग-अलग किरदारों में नजर आते हैं और डेविड धवन की फिल्मों के प्रसिद्ध किरदारों की झलक दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।
ये भी पढ़ें- आइटम सॉन्ग के ट्रेंड पर भड़कीं Shabana Azmi, बोलीं- ‘महिलाएं खुद को वस्तु की तरह पेश कर रही हैं’
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर पहले भी कई मशहूर हस्तियों की मिमिक्री कर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। उन्होंने इससे पहले सलमान खान, आमिर खान और गुलजार जैसे कई दिग्गजों की नकल करके खूब वाहवाही बटोरी है।अब फैंस को 14 मार्च को प्रसारित होने वाले इस ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार है, जहां हंसी-मजाक के साथ कई यादगार पल देखने को मिलेंगे।
The great indian kapil show 4 finale sunil grover kader khan mimicry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर काटोल में बड़ा हादसा! ट्रक पलटा, ईंटों के ढेर में दबकर 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
May 20, 2026 | 01:30 PMMaruti की नई कारों से मचेगी धूम, Brezza से लेकर Electric 7-Seater तक, अगले 18 महीनों में होंगे बड़े धमाके
May 20, 2026 | 01:29 PMकान्हा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता
May 20, 2026 | 01:20 PMExplainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
May 20, 2026 | 01:19 PMCannes Film Festival में भारतीय संस्कृति का जलवा, सीमा सिंह ने केप पर फ्लॉन्ट किए ‘सात चक्र’ और ‘ब्रह्मकमल’
May 20, 2026 | 01:15 PMहार्ट अटैक बताकर दफनाया शव, दहेज के लिए हैवानियत! नागपुर में बहू की गला घोंटकर हत्या, पति-जेठ गिरफ्तार
May 20, 2026 | 01:15 PMस्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM













