-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karan Aujla Wife Palak Reacts To Extra Marital Affair Rumors Photo Viral
Karan Aujla Affair: कनाडियन आर्टिस्ट ने करण औजला पर लगाया गंभीर आरोप, तो बीवी पलक ने की बोलती बंद
- Written By: अनिल सिंह
Karan Aujla: पंजाबी सिंगर करण औजला पर कनाडियन आर्टिस्ट ने लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप। पत्नी पलक औजला ने रोमांटिक फोटो शेयर कर तमाम अफवाहों को खारिज किया।

Karan Aujla (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Karan Aujla Extra Marital Affair: लोकप्रिय पंजाबी गायक करण औजला इन दिनों अपनी पेशेवर उपलब्धियों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक कनाडियन कलाकार ने उन पर ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। हालांकि, इन तमाम विवादों और दावों के बीच करण की पत्नी पलक औजला ने मोर्चा संभाल लिया है और बेहद खास अंदाज में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
पलक औजला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। इस तस्वीर में पलक, करण के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। यह फोटो किसी शादी समारोह की लग रही है, जहां करण सफेद सूट में डैपर दिख रहे हैं और पलक ने नेवी ब्लू लहंगा पहना है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने करण का ही सुपरहिट गाना ‘विनिंग स्पीच’ (Winning Speech) बैकग्राउंड में लगाया है, जो विरोधियों को एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
कनाडियन आर्टिस्ट ‘Ms Gori Music’ के चौंकाने वाले दावे
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब msgorimusic नाम से जानी जाने वाली कनाडियन आर्टिस्ट ने करण औजला पर संगीन आरोप लगाए। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दावा किया कि वह करण के साथ निजी संबंध में थीं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि करण पहले से शादीशुदा हैं। आर्टिस्ट ने यह भी आरोप लगाया कि करण की टीम ने एक भारतीय इंफ्लुएंसर के माध्यम से उनके खिलाफ गलत खबरें फैलाईं और उन पर दबाव बनाया ताकि इस पूरे मामले को दबाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने बताया जिंदगी का अहम हिस्सा, मिस्ट्री मैन पर भी तोड़ी चुप्पी
अंतरराष्ट्रीय पुलिस जांच और मीडिया इंटरव्यू का जिक्र
अपनी पोस्ट में कनाडियन आर्टिस्ट ने आगे लिखा कि इस मामले की जांच अब कनाडा और अमेरिका की पुलिस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए “झूठे आपराधिक आरोप” पश्चिमी देशों में वायरल हुए, जबकि भारत में इन्हें जानबूझकर छिपाया गया। उन्होंने खुलासा किया कि एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थान अब उनका विस्तृत इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहा है, जहां वह अपनी कहानी पूरी दुनिया के सामने रखेंगी। उनके अनुसार, कई भारतीय हस्तियों ने भी व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क कर उनके साहस की सराहना की है।
पलक का ‘विनिंग’ जवाब: अफवाहों पर लगा विराम
विवादों के इस भंवर में पलक औजला का यह रिएक्शन साफ करता है कि वह अपने पति के साथ मजबूती से खड़ी हैं। जहां कनाडियन आर्टिस्ट पुलिस और कोर्ट की बात कर रही हैं, वहीं पलक ने “विनिंग स्पीच” गाने के साथ अपनी बॉन्डिंग दिखाकर यह संदेश दिया है कि उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं है। प्रशंसक भी पलक के इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे ‘चुप्पी से दिया गया सबसे बड़ा जवाब’ बता रहे हैं। फिलहाल, करण औजला की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई सीधा बयान सामने नहीं आया है।
Karan aujla wife palak reacts to extra marital affair rumors photo viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













