- Hindi News »
- Entertainment »
- Varun Dhawan Bhang Party As He Flaunt His Body Before Releasing Film Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
Varun Dhawan: ‘सनी संस्कारी’ की तैयारी में डूबे वरुण धवन, ‘भांग पार्टी’ में फ्लॉन्ट की बॉडी
Varun Dhawan Bhang Party: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उससे पहले ही वरुण धवन के भांग पार्टी के बाद की तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है।
- Written By: अनिल सिंह

भांग पार्टी में डूबे वरुण धवन, 'सनी संस्कारी' फिल्म रिलीज से पहले मनाया जश्न
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ‘भांग पार्टी’ के बाद अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।
वरुण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके पूरे शरीर में कलर लगा हुआ है। इन तस्वीरों में अभिनेता अलग-अलग मजेदार पोज में दिखे। एक तस्वीर में उन्होंने अपने शरीर को फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिया। वरुण ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, “भांग पीने के बाद पार्टी।”
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में बचकर रहना, मेल एक्टर्स को लेकर अर्शी खान ने किया खुलासा
धर्मा प्रोडक्शन ने किया कमेंट, बहुत मजेदार थी पार्टी
पोस्ट करने के बाद वरुण के इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। सबसे पहले फिल्म के मेकर्स धर्मा प्रोडक्शन ने कमेंट किया, “पार्टी बहुत मजेदार थी।” इसके बाद वरुण की सह-कलाकार और अभिनेत्री जाह्नवी ने कमेंट किया, “ओह।” मनीष मल्होत्रा ने फायर इमोजी शेयर किया।
एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, होली वाइब्स
फैंस वरुण की तस्वीर देखकर कयास लगा रहे हैं कि ये तस्वीरें फिल्म के गाने ‘पानवाड़ी’ के शूट की है, जिसे मेकर्स ने बुधवार को रिलीज किया। गाने की बात करें तो इसमें भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने देसी तड़का लगाया है। इसके लिरिक्स जयराज ने लिखे हैं और खेसारी लाल यादव के साथ मासूम शर्मा, देव नेगी, निकिता गांधी, अकासा सिंह और प्रीतम ने आवाज दी है। वहीं, एपीएस ने इसका संगीत निर्देशित किया है।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
गाने की कोरियोग्राफी की बात करें तो पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने शॉट्स और मूव्स में स्टाइल का तड़का दिया है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी अहम किरदार में हैं।
Varun dhawan bhang party as he flaunt his body before releasing film sunny sanskari ki tulsi kumari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: तमिलनाडु में विजय ने लिखी कामयाबी की कथा, 108 सीटों के साथ TVK नंबर-1; राजनीति में नया समीकरण
May 06, 2026 | 07:36 AMविजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
May 06, 2026 | 07:28 AMMP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
May 06, 2026 | 07:27 AMबंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
May 06, 2026 | 07:23 AMराष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
May 06, 2026 | 07:21 AMसावधान! अगले 24 घंटे 14 राज्यों पर भारी, 65 की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा और होगी झमाझम बारिश
May 06, 2026 | 07:20 AMNavabharat Nishanebaaz: गंगोत्री से गंगासागर तक कमल, क्या है इसका सांस्कृतिक महत्व?, आस्था से सियासत तक
May 06, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














