मनोज तिवारी का नया गाना ‘राजा पैदल ना चले’ ने मचाया धमाल, दो दिन में 8 लाख व्यूज पार, फैंस हुए फिदा
Manoj Tiwari New Bhojpuri Song: मनोज तिवारी का नया भोजपुरी गाना ‘राजा पैदन ना चले’ रिलीज होते ही वायरल हो गया। इस गाने ने यूट्यूब पर 8 लाख व्यूज से ज्यादा पार कर लिए हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मनोज तिवारी सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Manoj Tiwari Raja Paidal Na Chale Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज गायक और नेता मनोज तिवारी एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका लेटेस्ट ट्रैक ‘राजा पैदन ना चले’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
रिलीज होते ही छाया ‘राजा पैदन ना चले’
दरअसल, 30 मार्च को रिलीज हुए इस गाने ने महज दो दिनों के भीतर ही 8 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। देसी अंदाज, मस्ती और एंटरटेनमेंट से भरपूर यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। गाने की बीट्स और लिरिक्स दोनों ही लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर
Arshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं
Saira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार
सतीश राय ने गाने से किया धमाकेदार डेब्यू
इस गाने की सबसे खास बात यह है कि मशहूर कंटेंट क्रिएटर सतीश राय ने इसके जरिए भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा है। उनके साथ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव भी नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उनकी केमिस्ट्री भी चर्चा में बनी हुई है।
म्यूजिक और टीम का दिखा शानदार काम
साथ ही गाने में मनोज तिवारी की आवाज एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिलाती है। म्यूजिक डायरेक्शन मधुकर आनंद ने किया है, जबकि इसके बोल संदीप साजन ने लिखे हैं। गाने की एनर्जी और देसी फ्लेवर इसे खास बनाते हैं।
गाना रिलीज होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “शेर बूढ़ा हो सकता है, लेकिन शिकार करना नहीं भूलता… मनोज तिवारी आज भी भोजपुरी के असली शेर हैं।” वहीं कई लोगों ने इसे उनके पुराने हिट गानों जैसा फील देने वाला बताया।
ये भी पढ़ें- Akshara Singh Comedy: अक्षरा सिंह का मजेदार वीडियो वायरल, LPG सिलेंडर पर ‘सीक्रेट प्लान’ ने जीता दिल
‘मन की बात’ को लेकर भी दिया बयान
इसी बीच मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की भी सराहना की। उन्होंने इसे देश से जुड़ी जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत बताया और लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। फिलहाल, ‘राजा पैदन ना चले’ की सफलता यह साबित कर रही है कि मनोज तिवारी का जादू आज भी बरकरार है। उनके गाने न सिर्फ एंटरटेन करते हैं, बल्कि फैंस के दिलों में खास जगह भी बना लेते हैं।
