Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार

Aniruddh Rawal Film Awarapan 2: परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में अनिरुद्ध सिकंदर का अहम किरदार निभाएंगे।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 07, 2026 | 05:08 PM

'आवारापन 2' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Aniruddh Rawal Debut: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म में वह ‘सिकंदर’ नाम का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले अनिरुद्ध नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘स्कूप’ में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींच चुके हैं।

अनिरुद्ध रावल सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि फिल्ममेकिंग की बारीकियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, उन्होंने सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान उन्हें फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को करीब से समझने का मौका मिला। अभिनय को निखारने के लिए उन्होंने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के मार्गदर्शन में एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली।

भट्ट और रावल परिवार का पुराना रिश्ता

अनिरुद्ध का डेब्यू सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि दो पुराने फिल्मी परिवारों के रिश्ते की नई कड़ी भी माना जा रहा है। करीब 38 साल पहले मुकेश भट्ट ने विशेष फिल्म्स के बैनर तले अपनी पहली फिल्म ‘कब्ज़ा’ बनाई थी, जिसमें परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आए थे। अब उसी बैनर से उनके बेटे अनिरुद्ध अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Gauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

सतलुज के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- इस फिल्म का ‘एनकाउंटर’ मत कीजिए, इसे हर किसी को देखना चाहिए

KSBKBT 2 Spoiler: 10 साल बाद तुलसी की शांति निकेतन में वापसी, बंटवारा देख निकल पड़े आंसू

‘मैंने अपने एग्स फ्रीज करवाए’… मां बनने की प्लानिंग पर कृति सेनन का खुलासा, बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

14 अगस्त को रिलीज होगी आवारापन 2

‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विकी, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- Gauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

19 साल बाद लौट रही है आवारापन

गौरतलब है कि ‘आवारापन 2’, साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी थी, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला। अब 19 साल बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में अनिरुद्ध रावल का डेब्यू भी फिल्म की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो गया है।

Aniruddh rawal debut with emraan hashmi awarapan 2 sikandar role

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 05:08 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Emraan Hashmi
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.