Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान की ‘सुल्तान’ के लिए पहली पसंद थीं कंगना रनौत, जानें आखिर क्यों ठुकरा दिया था सुपरहिट फिल्म का ऑफर

Kangana Ranaut Rejected Sultan: सलमान खान की 'सुल्तान' में आरफा के किरदार के लिए पहले कंगना रनौत को ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने महिला-केंद्रित फिल्मों को प्राथमिकता देते हुए इसे ठुकरा दिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 07, 2026 | 07:33 PM

कंगना रनौत और अनुष्का शर्मा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kangana Ranaut On Salman Khan Sultan: सलमान खान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल ‘सुल्तान’ ने अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। फिल्म में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्म में आरफा के किरदार के लिए पहली पसंद अनुष्का शर्मा नहीं, बल्कि कंगना रनौत थीं।

यशराज फिल्म्स ने सबसे पहले कंगना रनौत को ‘सुल्तान’ में आरफा का किरदार ऑफर किया था। लेकिन अभिनेत्री ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय कंगना महिला-केंद्रित फिल्मों को प्राथमिकता देना चाहती थीं। उन्होंने मेन लीड वाले बड़े प्रोजेक्ट्स की बजाय ऐसी कहानियों को चुनना बेहतर समझा, जिनमें महिला किरदार कहानी के केंद्र में हो। यही वजह रही कि उन्होंने ‘सुल्तान’ का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

फिर अनुष्का शर्मा की हुई एंट्री

कंगना रनौत के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स ने अनुष्का शर्मा को इस भूमिका के लिए चुना। फिल्म में उन्होंने महिला पहलवान आरफा का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। सलमान खान और अनुष्का शर्मा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की बड़ी यूएसपी साबित हुई। इसके अलावा ‘बुल्लेया’, ‘बेबी को बेस पसंद है’ और ‘440 वोल्ट’ जैसे गाने भी जबरदस्त हिट रहे।

सम्बंधित ख़बरें

Arshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं

Saira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं

Queen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार

सलमान खान थे पहली और आखिरी पसंद

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘सुल्तान’ के लिए सलमान खान ही उनकी पहली और आखिरी पसंद थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की कहानी यशराज फिल्म्स के प्रमुख आदित्य चोपड़ा को सुनाई, तब उनका भी मानना था कि इस किरदार को सिर्फ सलमान खान ही निभा सकते हैं। यहां तक कि अगर सलमान इस फिल्म के लिए तैयार नहीं होते, तो शायद यह फिल्म बन ही नहीं पाती।

ये भी पढ़ें- Arshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं

600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बनी ब्लॉकबस्टर

जब सलमान खान को फिल्म की कहानी सुनाई गई तो उन्होंने महज 15 मिनट के भीतर फिल्म के लिए हामी भर दी। रिलीज के बाद ‘सुल्तान’ ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और साल 2016 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई। आज भी यह फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।

Kangana ranaut rejected salman khan film anushka sharma replaced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 07:33 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Kangana Ranaut
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.