Arshad Warsi React: प्रभास विवाद पर अरशद वारसी ने दी सफाई, बोले- मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं
Arshad Warsi Trolling Post: प्रभास के लुक पर टिप्पणी के बाद हुई ट्रोलिंग को लेकर अरशद वारसी ने पहली बार खुलकर बात की। अरशद वारसी ने कहा कि वह सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करते हैं।
- Written By: सोनाली झा
अरशद वारसी और प्रभास (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Arshad Warsi On Trolls: अभिनेता अरशद वारसी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कॉमेडी, चुटकुलों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने साल 2024 में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास के लुक पर की गई अपनी टिप्पणी से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया।
अरशद ने कहा कि वह सिर्फ अपने दोस्तों के साथ ही मजाक करते हैं और जिन लोगों को नहीं जानते, उनके बारे में कुछ भी कहने से बचते हैं। अरशद वारसी ने कहा कि मैं सिर्फ अपने दोस्तों के साथ मजाक करता हूं, क्योंकि मुझे पता होता है कि उनसे क्या और कितना कहना है। अगर मैं किसी व्यक्ति को नहीं जानता, तो उसके सामने कोई टिप्पणी नहीं करता, क्योंकि मुझे उसके स्वभाव और सोच के बारे में जानकारी नहीं होती।
लोगों को चुटकुलों को समझना चाहिए
अरशद का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में लोग छोटी-छोटी बातों पर भी नाराज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर मजाक को अपमान की नजर से नहीं देखना चाहिए। उदाहरण देते हुए उन्होंने फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के एक मशहूर सीन का जिक्र किया, जिसमें उनका किरदार सर्किट एक चीनी पर्यटक को मजाक में ‘हक्का नूडल’ कहता है। उनके मुताबिक, ऐसे संवाद मनोरंजन के लिए होते हैं, न कि किसी का अपमान करने के लिए।
सम्बंधित ख़बरें
Saira Banu Post: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर छलका सायरा बानो का दर्द, बोलीं- साहब आज भी मेरी याद में जिंदा हैं
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगे परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध, निभाएंगे सिकंदर का अहम किरदार
Gauri Spratt Look: बेज लहंगे में दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, रॉयल जूलरी और सिंपल लुक ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
सतलुज के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा, बोले- इस फिल्म का ‘एनकाउंटर’ मत कीजिए, इसे हर किसी को देखना चाहिए
एडल्ट और गाली-गलौज वाली कॉमेडी नहीं पसंद
अरशद वारसी ने यह भी कहा कि उन्हें एडल्ट कॉमेडी या गाली-गलौज पर आधारित हास्य पसंद नहीं है। उन्होंने बताया कि वह साफ-सुथरी और परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकने वाली कॉमेडी को ज्यादा पसंद करते हैं। उनका कहना है कि हर कलाकार और दर्शक की अपनी पसंद होती है और वह हमेशा अपने सिद्धांतों पर कायम रहते हैं।
प्रभास विवाद और आने वाले प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज होने के बाद अरशद वारसी ने प्रभास के लुक को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। इस विवाद पर पहले भी वह कह चुके हैं कि गुमनाम ट्रोल्स की टिप्पणियों का कोई आधार नहीं होता। वर्कफ्रंट की बात करें तो अरशद वारसी हाल ही में ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए हैं।
