मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, मेकर्स ने हटाया टीजर, जानें फिल्म की कहानी

Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग नेटफ्लिक्स फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपने टाइटल को लेकर विवादों में घिर गई है। ब्राह्मण समाज के विरोध के बाद मेकर्स ने फिल्म का टीजर हटा लिया।
Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat sparks controversy makers remove teaser
नेटफ्लिक्स फिल्म घूसखोर पंडित (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ghooskhor Pandat Controversy: मनोरंजन जगत में कई फिल्में रिलीज से पहले ही विवादों में घिर जाती हैं और अब इस सूची में मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आते ही इसके टाइटल को लेकर ब्राह्मण समाज ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

मेकर्स ने बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म का टीजर सोशल मीडिया से हटा दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए टीजर में मनोज बाजपेयी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आते हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम अजय दीक्षित है, लेकिन वह ‘घूसखोर पंडत’ के नाम से पहचाने जाते हैं।

घूसखोर पंडत की कहानी

घूसखोर पंडत की कहानी एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक केस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अजय दीक्षित के पास आता है। इसी मामले के दौरान उसके किरदार की सच्चाई और उसके अंदर चल रहे द्वंद्व को दिखाया गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस केस के बाद क्या ‘घूसखोर पंडत’ कहलाने वाला यह पुलिस अधिकारी खुद को बदल पाएगा या नहीं इसका खुलासा फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा।

मनोज बाजपेयी का रिएक्शन

अपनी अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर उठे विवाद पर मनोज बाजपेयी ने आधिकारिक बयान जारी किया है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि जब आप किसी ऐसी चीज का हिस्सा होते हैं, जिससे कुछ लोगों को ठेस पहुंचती है, तो यह आपको रुकने और उनकी बात सुनने के लिए मजबूर कर देता है। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी फिल्म से उसके किरदार और कहानी के जरिए जुड़ते हैं। मनोज बाजपेयी ने साफ किया कि इस फिल्म के जरिए किसी भी समुदाय के बारे में कोई टिप्पणी करना या किसी की भावनाओं को आहत करना उनका इरादा नहीं था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com