एल्विश यादव ने शेयर की सगाई की तस्वीर, जिया शंकर के साथ फोटो ने बढ़ाई हलचल, फैंस का आया मजेदार रिएक्शन

Jiya Shankar Elvish Yadav Photo: एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। हाथ में हीरे की अंगूठी और जिया शंकर को टैग करने के बाद सगाई की अफवाहें तेज हो गई हैं।
elvish yadav jiya shankar engagement photo instagram buzz
एल्विश यादव और जिया शंकर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Elvish Jiya Relationship: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई वीडियो या विवाद नहीं, बल्कि उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एल्विश द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या उन्होंने सगाई कर ली है।

दरअसल, एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। उस लड़की के हाथ में हीरे की अंगूठी साफ दिखाई दे रही है, जिसे देखकर फैंस ने तुरंत इसे सगाई से जोड़ दिया। इस तस्वीर के साथ एल्विश ने एक रोमांटिक कैप्शन लिखा कि मैंने प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।

एल्विश यादव ने जिया शंकर को किया टैग

इस पोस्ट ने तब और ज्यादा चर्चा बटोरी, जब एल्विश ने इस तस्वीर में अभिनेत्री जिया शंकर को टैग किया। जिया शंकर ने भी इस फोटो को रेड हार्ट इमोजी के साथ री-शेयर किया, जिसके बाद फैंस के बीच अटकलें और तेज हो गईं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछने लगे कि क्या एल्विश यादव और जिया शंकर ने वाकई सगाई कर ली है।

फैंस का रिएक्शन

फैंस की प्रतिक्रियाएं भी जमकर सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने एल्विश को बधाइयां देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि बधाई हो एल्विश यादव भाई और जिया शंकर। वहीं एक अन्य फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पहले ट्रॉफी ले गया, अब लड़की भी ले गया। कुछ यूजर्स ने #Abhiya ट्रेंड करने वालों पर भी तंज कसा और कहा कि वे अब सदमे में होंगे। हर कोई इस खबर को सच मानने के लिए तैयार नहीं है। कुछ फैंस का मानना है कि यह तस्वीर किसी नए म्यूजिक वीडियो, वेब शो या ब्रांड प्रमोशन का हिस्सा हो सकती है।

एल्विश यादव और जिया शंकर

फिलहाल, एल्विश यादव और जिया शंकर दोनों ने ही सगाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। न ही इस रिश्ते की पुष्टि की गई है और न ही इन अफवाहों को खारिज किया गया है। गौरतलब है कि एल्विश यादव और जिया शंकर ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में साथ नजर आए थे। एल्विश ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि जिया शंकर भी शो का अहम हिस्सा रहीं। जिया का नाम पहले यूट्यूबर अभिषेक मलहान (फुकरा इंसान) के साथ भी जोड़ा जा चुका है, लेकिन उस रिश्ते पर भी कभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com