-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Manavvar Farooqui New Web Series First Copy Trailer Released
90s के पायरेसी रैकेट की कहानी लेकर आ रहे हैं मुनव्वर फारुकी, वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज
- Written By: स्नेहा मौर्या
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अब एक्टिंग की दुनिया में भी दमदार एंट्री कर चुके हैं। हाल ही में उनकी नई वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, एक बिल्कुल अलग और इंटेंस रोल में नजर आ रहे हैं।

मनव्वर फारुकी की नई वेब सीरीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: कॉमेडियन और रियलिटी शो विनर मुनव्वर फारुकी अब दर्शकों को एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी डेब्यू वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस सीरीज में 90 के दशक की पायरेसी इंडस्ट्री की काली दुनिया को दिखाया गया है और मुनव्वर इस बार एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि पायरेसी के मास्टरमाइंड के रूप में नजर आएंगे।
दरअसल, ‘फर्स्ट कॉपी’ का ये पूरा ट्रेलर 2 मिनट 11 सेकंड का है, जिसमें कॉमेडियन ‘आरिफ’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं। आरिफ एक ऐसा नौजवान है जो 90 के दशक की मुंबई में पैसा कमाने के लिए नए रास्ते खोजता है। इसी दौरान वह फिल्म पायरेसी के धंधे में उतरता है और पायरेटेड सीडी बेचने का काम शुरू करता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह इस अवैध कारोबार में कदम रखता है और जल्द ही इस दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन जाता है।
‘फर्स्ट कॉपी’ ट्रेलर की कहानी
मुनव्वर ने अपने किरदार को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘फर्स्ट कॉपी’ एक अंडरडॉग की कहानी है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। आरिफ का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा क्योंकि यह कहानी संघर्ष, सपनों और सिस्टम से टकराने की है। उन्होंने आगे कहा कि यह किरदार उन्हें उस दौर में ले गया जब फिल्में लोगों के लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ख्वाब हुआ करती थीं।
सीरीज में मुनव्वर के अलावा कई नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। कास्ट में क्रिस्टल डिसूजा, गुलशन ग्रोवर, आशी सिंह, साकिब अय्यूब, इनाम उल हक, मियांग चांग और रजा मुराद जैसे कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
ये भी पढ़ें- कौन हैं फिल्ममेकर महेश जीरावाला? जो प्लेन क्रैश के बाद से हैं लापता, पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका
कब और कहां स्ट्रीम होगी वेब सीरीज
आपको बात दें, यह वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 20 जून, 2025 को स्ट्रीम की जाएगी। एमएक्स प्लेयर ने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि, “नाम फर्स्ट कॉपी है, लेकिन शो 100% ओरिजिनल है।”
फैंस ने ट्रेलर पर जमकर प्यार लुटाया है। मुनव्वर की डायलॉग डिलीवरी, उनके एक्सप्रेशंस और ट्रांसफॉर्मेशन को खूब सराहा जा रहा है। एक फैन ने लिखा, “भाई फिर से दिल जीत लिया।” वहीं दूसरे ने लिखा, “आरिफ को स्क्रीन पर देखकर लगा ही नहीं कि मुनव्वर एक्टिंग कर रहे हैं, लगा जैसे वो सच में यही हैं।” हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी ये वेब सीरीज कितना कमाल कर पाती है।
Manavvar farooqui new web series first copy trailer released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMKSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Jul 03, 2026 | 10:40 AMयवतमाल में दिल दहला देने वाली घटना: खेत में बिछाए अवैध करंट की चपेट में आने से युवक करण टेकाम की दर्दनाक मौत
Jul 03, 2026 | 10:37 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













