- Hindi News »
- Entertainment »
- Air India Plane Crash In Ahmedabad Mahesh Jirawala Missing Wife Suspects Death
कौन हैं फिल्ममेकर महेश जीरावाला? जो प्लेन क्रैश के बाद से हैं लापता, पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। अब खबरे हैं कि गुजराती फिल्ममेकर महेश कलावाडिया, जिन्हें महेश जीरावाला के नाम से भी जाना जाता है, वो लापता हैं। उनकी पत्नी हेतल ने इसकी आशंका जताई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

गुजराती फिल्ममेकर महेश जीरावाला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: 12 जून को अहमदाबाद में हुए भयानक एयर इंडिया विमान हादसे ने कई जिंदगियों को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना के बाद अब एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुजराती फिल्म डायरेक्टर और निर्माता महेश कलावाडिया, जिन्हें इंडस्ट्री में महेश जीरावाल के नाम से जाना जाता है, हादसे के बाद से लापता हैं। उनकी पत्नी हेतल का मानना है कि महेश भी उन लोगों में शामिल हो सकते हैं, जिनकी जान विमान के क्रैश के दौरान जमीन पर चली गई।
दरअसल, लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी के चलते मेघानीनगर के एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर जा गिरी, जिसमें विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ आसपास मौजूद अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें विमान के 241 यात्री और चालक दल के सदस्य और जमीन पर मौजूद 29 लोग शामिल हैं।
फिल्ममेकर महेश जीरावाल की पत्नी ने किया दावा
महेश जीरावाल की पत्नी हेतल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मेरे पति ने दोपहर करीब 1:14 बजे फोन कर बोला था कि उनकी मीटिंग खत्म हो चुकी है और वह घर लौट रहे हैं। लेकिन जब काफी देर तक वह नहीं लौटे तो मैंने उन्हें फोन किया, जो स्विच ऑफ था।” बाद में पुलिस जांच में उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन हादसे की जगह से महज 700 मीटर दूर मिली। फोन दोपहर 1:40 बजे बंद हुआ था, जो ठीक उसी वक्त है जब विमान ने टेक-ऑफ किया था।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
ये भी पढ़ें- ‘औरत को मारकर गर्व महसूस कर रहे…’, कमल कौर मर्डर केस पर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, आरोपियों को सजा देने की मांग
चौंकाने वाली बात यह है कि महेश न तो आमतौर पर उस रास्ते से आते थे, न ही उनका स्कूटर और मोबाइल फोन अब तक मिला है। यही कारण है कि परिवार ने डीएनए सैंपल देकर हादसे में संभावित मौत की पुष्टि के लिए जांच की मांग की है।
कौन हैं महेश जीरावाल?
महेश जीरावाल नरोदा के निवासी हैं और गुजराती फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 2019 की फिल्म ‘कॉकटेल प्रेमी-पग ऑफ रिवेंज’ का निर्देशन किया था और कई हिट म्यूजिक वीडियोज का भी निर्माण किया है। वह महेश जीरावाला प्रोडक्शंस के सीईओ हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे।
बता दें, महेश के परिवार में उनकी पत्नी हेतल, एक बेटा और एक बेटी हैं और अब पूरा परिवार इस सदमें में जी रहा है कि कहीं उनके अपने की जान भी इस दर्दनाक हादसे में तो नहीं चली गई।
Air india plane crash in ahmedabad mahesh jirawala missing wife suspects death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा
May 19, 2026 | 06:51 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
May 19, 2026 | 06:50 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 मई LIVE: 5 दिन में दूसरी बार बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत
May 19, 2026 | 06:39 AMNavabharat Nishanebaaz: शेयर मार्केट की गिर रही साख, विदेशी निवेशकों का जीतो विश्वास
May 19, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














