- Hindi News »
- Entertainment »
- Man Vandalises Multiplex Screen During Screening Of Chhaava Movie In Bharuch Gujrat
छावा देखने के बाद जोश में आए शख्स ने फाड़ दी थियेटर की स्क्रीन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विक्की कौशल की फिल्म छावा को देखते हुए एक शख्स ने जोश आकर थिएटर की स्क्रीन फाड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुजरात के भरूच से सामने आया है।
- Written By: अनिल सिंह

भरूच में छावा देख जोश में आए शख्स ने फाड़ दिया थियेटर का पर्दा
भरूच: विक्की कौशल की फिल्म छावा छत्रपति संभाजी महाराज और येसूबाई के किरदार पर आधारित है। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी और वीरता को दिखाया गया है। फिल्म जोश से भरी हुई है। फिल्म ने 5 दिन में 165 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म से जुड़ा ताजा मामला सामने आया है, एक शख्स ने फिल्म देखते हुए जोश में आकर थिएटर की स्क्रीन ही फाड़ दी है। आइए जानते हैं क्या है मामलाम और कहां ये घटना हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के भरूच में मौजूद आर के सिनेमा में छावा का आखिरी शो शुरू हुआ था। 10:45 पर शुरू हुए इस शो में जब फिल्म के क्लाइमेक्स में मराठा और मुगल की लड़ाई का सीन दिखाया जा रहा था, तब एक व्यक्ति ने भावुक होकर फिल्म की स्क्रीन ही फाड़ दी। वह तोड़फोड़ करता रहा जब तक सिनेमा घर के कर्मचारियों ने उसे पड़कर बाहर नहीं निकला। फिल्म देख रहे दर्शकों ने बताया कि फिल्म देखकर वह उत्तेजित हो गया था और इसी वजह से उसने स्क्रीन ही फाड़ दी।
ये भी पढ़ें- Chhaava Collection Day 5: छावा की कमाई हुई बजट के पार, मंगलवार को फिर दिखी दहाड़
सम्बंधित ख़बरें
मुगलों पर फिर चलेगी ‘छावा’ की तलवार! विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी?
145 FIR, 160 से ज्यादा गिरफ्तारी…’AAP’ प्रदेश अध्यक्ष को भी उठा ले गई पुलिस! केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
Vicky Kaushal Reaction: धुरंधर 2 का जादू बरकरार, विक्की कौशल भी हुए फैन, रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ
UP में ड्रग्स का खौफनाक खुलासा! गुजरात ATS की रेड में मिली गुप्त मेफेड्रोन फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार
भरूच पुलिस के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली तो वह मौके पर पहुंचे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान जयेश वसावा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में था और नशे में उसने यह हरकत की है। पुलिस ने भी यह स्वीकार किया है कि फिल्म के क्लाइमेक्स को देखकर वह उत्तेजित हो उठा था और उसके बाद उसने यह हरकत की है। खबर है कि वह पोडियम पर चढ़ा और स्क्रीन फाड़ने लगा, फिलहाल शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ एक इतिहास, देशभक्ति और साहस की अनोखी कहानी है जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल का अभिनय और उनका कौशल देखने को मिल रहा है। ‘छावा’ फिल्म की कहानी और विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Man vandalises multiplex screen during screening of chhaava movie in bharuch gujrat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पर्यटन नगरी की छवि धूमिल, छत्रपति संभाजीनगर में कचरे का संकट, स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप-10 सपना दूर
Apr 05, 2026 | 09:30 AMमहाराष्ट्र में बयानबाजी तेज: Nitesh Rane के भाषण पर विवाद, विपक्ष ने जताई आपत्ति
Apr 05, 2026 | 09:27 AMबंगाल चुनाव में बीजेपी का ‘फाइनल पंच’ कब? अबतक 292 सीटों पर योद्धा तैयार, 2 सीटों पर अब भी सस्पेंस बरकरार
Apr 05, 2026 | 09:24 AMबच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में ‘चाटू बाबा’ का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?
Apr 05, 2026 | 09:21 AMशिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन
Apr 05, 2026 | 09:16 AMसंभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू
Apr 05, 2026 | 09:04 AMलाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा
Apr 05, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM














