संभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू

Sambhajinagar Stray Dogs: छत्रपति संभाजीनगर में आवारा कुत्तों की पहचान के लिए कॉलर बेल्ट योजना शुरू होगी। 50 लाख के बजट से नसबंदी वाले व बिना नसबंदी कुत्तों की पहचान आसान होगी।
Relief Preparations in Sambhajinagar: Stray Dogs to Be Fitted with Collars; New Scheme Implemented
Dog Sterilization Program( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Dog Sterilization Program: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए मनपा ने एक नई योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत शहर में मौजूद सभी आवारा कुत्तों को कॉलर बेल्ट पहनाए जाएंगे, ताकि नसबंदी किए गए और बिना नसबंदी वाले कुत्तों की स्पष्ट पहचान हो सके।

इस योजना के लिए मनपा के बजट में 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। शहर में पिछले कुछ समय से आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं।

इन घटनाओं के कारण नागरिकों में भय का वातावरण बन गया है और मनपा की कार्यप्रणाली पर भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। मनपा द्वारा बड़े स्तर पर आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अब तक नसबंदी किए गए और बिना नसबंदी वाले कुत्तों की पहचान करना कठिन हो रहा था।

50 लाख रुपए का प्रावधान

इसी समस्या को दूर करने के लिए कॉलर बेल्ट योजना लागू की जा रही है। इस योजना के तहत लगाए जाने वाले कॉलर बेल्ट में रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप होगी, जिससे रात के समय कुत्ते आसानी से दिखाई देंगे और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

इसके अलावा प्रत्येक कॉलर बेल्ट पर क्यूआर कोड़ और पंजीकरण संख्या अंकित होगी, जिससे संबंधित कुत्ते की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी मनपा के अनुसार इस पहल से आवारा कुत्तों की पहचान आसान होगी और नागरिकों में व्याप्त हर भी कम होगा।

साथ ही यदि यह स्पष्ट होगा कि कुत्ता पंजीकृत है और उसकी नसबंदी हो चुकी है, तो ऐसे कुत्तों पर होने वाले हमले भी कम हो सकेंगे, अधिकारियों का मानना है कि यह योजना नागरिकों की आवारा कुत्तों के प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com