Malti Comfortably Wrapped In Priyanka Chopra Lap Adorable Moment
प्रियंका चोपड़ा की गोद में सुकून से लिपटी मालती, बादलों संग मनमोहक पल ने जीता दिल
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी मालती संग खूबसूरत वातावरण को निहारती दिख रही हैं। साझा की गई इस स्टोरी में एक्ट्रेस मालती को गोद में लिए हुए हैं।
मुंबई: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सुकून भरे पल बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने फैंस के दिल को छू लिया। यह फोटो न सिर्फ एक मां-बेटी के गहरे रिश्ते को दर्शाती है, बल्कि उसमें प्रकृति की खूबसूरती और एक शांत जीवनशैली की झलक भी नजर आती है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती संग एक प्यारा सा पल शेयर किया, जिसमें वे अपनी बेटी को गोद में लिए समंदर के किनारे बैठी हैं। आसमान में उमड़-घुमड़ करते बादल, शांत समुद्र और मां-बेटी की इस प्यारी तस्वीर ने फैंस को भावुक कर दिया है। इस मोमेंट में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक टोपी और जैकेट पहनी हुई है, जबकि मालती ने हल्के गुलाबी रंग का टॉप और न्यूट्रल शेड्स की पैंट पहनी हुई है।
मां-बेटी की ये जोड़ी निहारते हुए बिल्कुल एक फ्रेम में प्यार और सुकून की तस्वीर पेश करती है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए गए निजी लम्हों को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। कभी मालती की नींद में खोई तस्वीरें, तो कभी उसकी नटखट हरकतें प्रियंका चोपड़ा हर पहलू को खुलकर दिखाती हैं। निक जोनस भी पहले बता चुके हैं कि मालती को संगीत से गहरा लगाव है और वो जब भी गाते हैं, उनकी बेटी तुरंत रिएक्ट करती है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका आने वाले समय में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘द ब्लफ’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसी अंतरराष्ट्रीय परियोजनाएं भी हैं, जिनकी रिलीज डेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका की यह सादगी और मातृत्व की झलक उनकी स्टारडम से परे एक इंसान के रूप में उनकी खूबसूरती को उजागर करती है। प्रियंका की ये तस्वीर सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक भावुक पल है, जिसे हर मां महसूस कर सकती है।
Malti comfortably wrapped in priyanka chopra lap adorable moment