‘अब मेरा नाम अमाल मलिक के साथ न जोड़ें’, मालती चाहर ने अफवाहों पर दिया करारा जवाब
Malti Chahar ने म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ एक बार मिले थे और अब उनका नाम अमाल के साथ न जोड़ा जाए।
- Written By: अनिल सिंह
Malti Chahar And Amaal Mallik
Malti Chahar And Amaal Mallik: ‘बिग बॉस 19’ की पूर्व कंटेस्टेंट मालती चाहर ने म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के साथ अपने कथित रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक कड़ा बयान जारी किया है।
मालती ने स्पष्ट किया कि उनके और अमाल के बीच कोई भी ‘रिलेशनशिप या शिप’ नहीं था और उनके नाम के साथ जोड़ी जा रही झूठी कहानियों को तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
मालती ने किया अफवाहों का खंडन
मालती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अफवाहों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
Let’s clear this once and for all.⁰Amaal and I had no relationship or any kind of “ship.” He asked for my number, and we met only once. We talked and shared some personal information. After that, we were in touch over the phone. That’s it! there was nothing else between us.
On… — Malti Chahar🇮🇳 (@ChaharMalti) December 30, 2025
उन्होंने लिखा, “मेरे और अमाल के बीच कभी कोई रिलेशनशिप या ‘शिप’ नहीं था। अमाल ने मुझसे सिर्फ मेरा नंबर लिया था और हम सिर्फ एक बार ही मिले थे।”
मालती ने आगे बताया कि इस एक मुलाकात के दौरान उन्होंने कुछ निजी बातें साझा की थीं और इसके बाद वे फोन पर संपर्क में थे। उन्होंने जोर देकर कहा, “इसके अलावा, हमारे बीच कोई और चीज नहीं हुई। जो कहानी मीडिया और सोशल मीडिया पर बनाई गई है, वह पूरी तरह झूठी है और अब इसे खत्म किया जाना चाहिए।”
ये भी पढ़ें- सनी लियोनी का मथुरा न्यू ईयर इवेंट रद्द, साधु-संतों के विरोध के आगे झुके आयोजक, सवाल भी उठाए
‘इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थी’—मालती ने बताया अपमानजनक
मालती चाहर ने ‘बिग बॉस 19’ हाउस के अंदर हुई अपनी एक बात को भी स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि शो में उनका यह कहना कि ‘बाहर की बातें नहीं करेंगे,’ इसका मतलब सिर्फ यह था कि वे निजी जानकारी को शो में साझा नहीं करेंगी।
मालती ने शो से बाहर आने के बाद की स्थितियों पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अमाल ने शो के दौरान अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कई बार बात की थी, जिस पर उन्होंने केवल सहानुभूति दिखाई और उनकी मदद करने की कोशिश की।
मालती ने कहा, “अमाल का शो में यह कहना कि मैं उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थी, सब झूठ था और अपमानजनक था।” उन्होंने सभी से अपील की कि उनके व्यक्तिगत सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली इन झूठी कहानियों को बंद किया जाए।
