-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahesh Babu Film Khaleja Re Release Created A Ruckus Fans Reaction Viral
महेश बाबू की फिल्म खलेजा की री-रिलीज पर मचा बवाल, फैंस ने थिएटर्स में किया हंगामा
- Written By: सोनाली झा
महेश बाबू की ‘खलेजा’ की 30 मई को सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई। हालांकि, फैंस की एक्साइटमेंट जल्द ही गुस्से में बदल गई। दरअसल, थिएटर्स में फिल्म के कई अहम सीन और गाने कटे थे, जिससे नाराज दर्शकों ने हंगामा मचा दिया।

महेश बाबू की फिल्म खलेजा की री-रिलीज पर मचा बवाल
मुंबई: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की 2010 में आई फिल्म ‘खलेजा’ को 30 मई को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। री-रिलीज की घोषणा के साथ ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था, लेकिन यह जोश जल्दी ही गुस्से और हंगामे में तब्दील हो गया। कारण था कि फिल्म से हटाए गए महत्वपूर्ण सीन और गाने, जिसने दर्शकों को निराश कर दिया।
सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में थिएटरों में हंगामे और बहस के दृश्य देखे गए। फैंस, जो वर्षों बाद अपनी पसंदीदा फिल्म को पूरी और शानदार क्वालिटी में देखने पहुंचे थे, उन्हें फिल्म में से कई अहम सीन और गाने गायब मिले। खासतौर पर ‘संडे मंडे’ गाना ना होने पर लोग भड़क उठे। एक वायरल वीडियो में एक दर्शक प्रोजेक्शन रूम में घुसकर चिल्लाता नजर आया कि अगर फिल्म एडिट की गई है, तो पहले बताया क्यों नहीं गया?
कई दर्शकों ने तो स्क्रीनिंग रुकवा दी और कुछ स्थानों पर थिएटर मैनेजमेंट से तीखी बहस हुई। फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा कि री-रिलीज का क्या फायदा, जब हीरो के दमदार डायलॉग और गाने ही ना हों? कई फैंस ने फिल्म के वितरकों और निर्माता पक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए माफी की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
हालात बिगड़ते देख, कुछ थिएटरों ने सफाई दी कि उन्हें जो कंटेंट मिला, वह डिस्ट्रीब्यूशन फर्म के माध्यम से आया और उन्होंने खुद कोई कट नहीं किया। वहीं, ‘खलेजा 4K’ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने आश्वासन दिया कि अब सभी तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक कर दिया गया है और आगे की स्क्रीनिंग बिना किसी परेशानी के होगी।
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर और विक्की कौशल की लव एंड वॉर लुक हुआ वायरल
गौरतलब है कि ‘खलेजा’ अपनी रिलीज के वक्त बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ इसने कल्ट क्लासिक का दर्जा पा लिया। महेश बाबू के साथ फिल्म में अनुष्का शेट्टी, प्रकाश राज और राव रमेश की मजबूत मौजूदगी है। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें अगली बार बिना कट वाली पूरी फिल्म देखने को मिले और यह री-रिलीज उनके लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव बन सके।
Mahesh babu film khaleja re release created a ruckus fans reaction viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














