-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahesh Babu Adopted The Village Got 1000 Children Heart Surgery Done
Mahesh Babu Birthday: महेश बाबू ने अपनाए गांव, 1000 बच्चों की कराई हार्ट सर्जरी
- Written By: सोनाली झा
Mahesh Babu: महेश बाबू आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में करियर शुरू किया और बाद में सुपरस्टार बने। उन्होंने 1,000 से अधिक बच्चों की हार्ट सर्जरी में आर्थिक मदद की।

महेश बाबू (फोटो-सोशल मीडिया)
Mahesh Babu Birthday Special: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर महेश बाबू का जन्म 9 अगस्त 1975 को चेन्नई में हुआ था। एक्टर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश बाबू को प्रिंस ऑफ टॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्स आर्टिस्ट के रूप में की थी और आज वे साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं।
महेश बाबू ने साल 1988 से 1990 के बीच कई तेलुगु फिल्मों में चाइल्स एक्टर के तौर पर काम किया। उनकी फिल्मों मुग्गुरु कोडुकुलु, गुडाचारी 117, कोडुकु दिद्दिना कपुरम और अन्ना थम्मुडु में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। इसके बाद वे एक सफल एक्टर के रूप में उभरे। एक्टर की फिल्म श्रीमंथुडु केवल एक हिट फिल्म नहीं थी, बल्कि उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव भी लाई।
इंस्पायर होकर अपनाए गाव
फिल्म श्रीमंथुडु से प्रेरित होकर महेश बाबू ने तेलंगाना के सिद्धापुरम और आंध्र प्रदेश के बुर्रीपालेम गांव को गोद लिया। उन्होंने इन गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं, जिससे उनकी सामाजिक सोच और जिम्मेदारी का पता चलता है। महेश बाबू बेहद धार्मिक भी हैं और तिरुपति बालाजी मंदिर के बड़े भक्त माने जाते हैं। वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा मंदिर में दान करते हैं और जब भी समय मिलता है, तिरुपति दर्शन के लिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
स्मोकिंग की आदत को छोड़ा
एक समय में महेश बाबू चेन स्मोकर हुआ करते थे, लेकिन जब उन्हें यह एहसास हुआ कि उनके प्रशंसक उनकी आदतों से प्रभावित हो रहे हैं, तो उन्होंने धूम्रपान को पूरी तरह छोड़ दिया। यह उनके भीतर की जिम्मेदारी और आत्मानुशासन को दर्शाता है। महेश बाबू अपने परिवार को भी उतनी ही प्राथमिकता देते हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही वे पत्नी नम्रता शिरोडकर और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इसके अलावा, महेश बाबू ने 1,000 से ज्यादा बच्चों की हार्ट सर्जरी में आर्थिक मदद की है।
ये भी पढ़ें- धमकियों और हमलों के बीच भी कपिल शर्मा ने नहीं रोकी शूटिंग, शो में आए बड़े सितारे
महेश बाबू ने की नम्रता से शादी
महेश बाबू को ‘वामसी’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से प्यार हो गया था। लगभग चार सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। कपल ने 10 फरवरी, 2005 को मुंबई के मैरियट होटल में शादी कर लिए थे। शादी के समय दोनों फिल्म ‘अथाडु’ की शूटिंग के में बिजी भी थे।
Mahesh babu adopted the village got 1000 children heart surgery done
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













