- Hindi News »
- Entertainment »
- Maha Kumbh Rajkummar Rao And Sanjay Mishra Too Holy Dip In Ganga At Prayagraj
राजकुमार राव ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, संजय मिश्रा बोले- यहीं बनाना चाहता हूं घर
- Written By: अनिल सिंह
राजकुमार राव बोले- महाकुंभ में स्नान करना सौभाग्य की बात है, भगवान की कृपा से हमें यह अवसर मिला हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता बोलीं- महाकुम्भ का अनोखा अनुभव, संगम में डुबकी लगाकर धन्य महसूस किया।

राजकुमार राव से संजय मिश्रा तक, बॉलीवुड कलाकारों ने संगम में लगाई पावन डुबकी
Maha Kumbh: महाकुंभ में बड़ी संख्या में आम और खास सभी लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री नीना गुप्ता और अभिनेता संजय मिश्रा महाकुम्भ पहुंचे। सभी कलाकारों ने इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की और यहां के माहौल को अविस्मरणीय बताया। अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा- आयोजन को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है।
संगम में डुबकी लगाना सौभाग्य की बात: राजकुमार राव
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी पत्रलेखा मां गंगा के प्रति गहरी श्रद्धा रखते हैं। राजकुमार राव ने कहा, “मैं संगम में डुबकी लगाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम पिछली बार भी महाकुंभ में आए थे। पत्रलेखा और मैं मां गंगा के प्रति समर्पित हैं। हम परमार्थ निकेतन आश्रम में ठहरे हुए हैं। जो भी यहां स्नान कर सकता है, वह सौभाग्यशाली है। भगवान की कृपा से हमें यह अवसर मिला है।”
#WATCH | Prayagraj, UP | At #MahaKumbhMela2025, actor Rajkummar Rao says, “The atmosphere here is very good. When I went to Maha Kumbh last time with my wife, that experience changed my life. We met Swami Ji in Rishikesh and since then we have been meeting him. We took Swami ji’s… pic.twitter.com/rHnY6z9pUE — ANI (@ANI) February 7, 2025
ये भी पढ़ें- चौथी शादी को तैयार हैं लकी अली, 3 बीवियों से तलाक और 5 बच्चे
सम्बंधित ख़बरें
Raftaar Release Date: राजकुमार राव की ‘रफ्तार’ अब दशहरे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान
Toaster Movie Review: कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर है राजकुमार राव की क्राइम थ्रिलर ‘टोस्टर’
Toaster Trailer 2026: एक टोस्टर ने बना दिया खूनी! राजकुमार राव का अजीबोगरीब अवतार देख चौंक जाएंगे आप
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक का टाइटल फाइनल, ‘दादा’ में राजकुमार राव निभाएंगे लीड रोल
सालों से यहां आने की इच्छा थी: नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं सालों से यहां आना चाहती थी। यह एक अनोखा अनुभव है। आखिरकार, आज मैंने डुबकी लगा ली। यहां का माहौल अविश्वसनीय है। मैंने अपने जीवन में इससे बड़ा जनसमूह कभी नहीं देखा। सरकार ने इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया है, यह काबिले-तारीफ है।
समय होता तो यहीं घर बना लेता: संजय मिश्रा
मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा ने महाकुम्भ के माहौल को अद्भुत बताते हुए कहा, “यहां भारी भीड़ है, लेकिन फिर भी सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। अगर मेरे पास समय होता, तो मैं यहीं अपना घर बना लेता।”
महाकुंभ में स्नान के साथ संतों का आशीर्वाद लेना भी जरूरी: मालिनी अवस्थी
प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे केवल त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान तक ही सीमित न रहें, बल्कि संतों का आशीर्वाद भी लें। मालिनी अवस्थी ने कहा, “महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का उद्देश्य सिर्फ स्नान करना नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें संतों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का संदेश पूरे विश्व में गया है कि जो इस पावन अवसर पर स्नान नहीं करेगा, वह इस सौभाग्य से वंचित रह जाएगा। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं।
Maha kumbh rajkummar rao and sanjay mishra too holy dip in ganga at prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMUS-ईरान जंग से डरा चीन? न्यूक्लियर अड्डों के पास बना रहा विशाल मिलिट्री बेस, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला राज
May 30, 2026 | 05:24 PMBrown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
May 30, 2026 | 05:21 PMFIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
May 30, 2026 | 05:09 PMलोगों ने जूते मारे, शर्ट फाड़ा…अभिषेक बनर्जी को भीड़ ने पीटा, पुलिस ने किसी तरह बचाई जान- देखें VIDEO
May 30, 2026 | 05:07 PMविनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
May 30, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














