Vadh 2 Trailer: ‘वध 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की जोड़ी ने फिर बांधा समां

Vadh 2 Release Date: वध 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की शानदार परफॉर्मेंस से सजी यह थ्रिलर-मिस्ट्री पूरी तरह नई कहानी के साथ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Neena Gupta And Sanjay Mishra Vadh 2 Trailer Release Date
वध 2 का ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Neena Gupta And Sanjay Mishra Vadh 2: लव फिल्म्स के बैनर तले बनी अपकमिंग थ्रिलर–मिस्ट्री फिल्म ‘वध 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी गंभीर और दिलचस्प कहानी से खींच लिया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकारों से सजी यह फिल्म साल 2022 में आई ‘वध’ की अगली कड़ी है, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह नई कहानी के साथ दर्शकों के सामने आएगी।

ट्रेलर की शुरुआत ही रहस्यमय माहौल और गहरी चुप्पियों के साथ होती है। इसमें थ्रिल, इमोशन और नैतिक दुविधा का ऐसा मिश्रण दिखता है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है। हालांकि कहानी की केंद्रीय घटना को अभी भी सस्पेंस में रखा गया है, लेकिन ट्रेलर से यह साफ हो जाता है कि फिल्म एक साधारण क्राइम स्टोरी से कहीं ज्यादा गहरी है।

संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की परफॉर्मेंस ट्रेलर की सबसे बड़ी ताकत नजर आती है, जो किरदारों के दर्द, गुस्से और मजबूरी को बेहद रियल तरीके से सामने लाती है। ‘वध 2’ को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा कुमुद मिश्रा, शिल्पा शुक्ला, अमित के सिंह, अक्षय डोगरा और योगिता बिहानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

वध 2 की कहानी

ट्रेलर में सभी कलाकारों की झलक देखने को मिलती है, जो कहानी को और भी मजबूत बनाती है। फिल्म को लेकर बात करते हुए निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा कि ‘वध 2’ को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दर्शकों को एक लेयर्ड थ्रिलर-मिस्ट्री का अनुभव दे। उन्होंने बताया कि इस बार स्टोरीटेलिंग को और गहराई दी गई है, जहां हर किरदार की अपनी सच्चाई और नैतिक जटिलताएं हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संजय मिश्रा, नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे सीनियर एक्टर्स की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है।

वध 2 कब होगा रिलीज

प्रोड्यूसर अंकुर गर्ग ने भी बताया कि IFFI में मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स और दर्शकों के ‘वध’ से इमोशनल कनेक्शन ने उन्हें इस फिल्म के प्रति और ज्यादा भरोसा दिया है। लव फिल्म्स की प्रस्तुति ‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है और ट्रेलर देखकर इतना तय है कि यह फिल्म दर्शकों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर करने वाली थ्रिलर साबित हो सकती है।