संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार वापसी, बड़े पर्दे पर सस्पेंस रचने आ रही है ‘वध 2’, एडवांस बुकिंग शुरू

Vadh 2 Advance Booking: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर थ्रिलर मिस्ट्री फिल्म ‘वध 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ‘वध’ की स्पिरिचुअल सीक्वल यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
vadh 2 advance booking sanjay mishra neena gupta release date
वध 2 की एडवांस बुकिंग (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Mishra Neena Gupta Film Vadh 2: 2026 की मोस्ट-अवेटेड थ्रिलर मिस्ट्री फिल्मों में शुमार ‘वध 2’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। रिलीज से पहले ही मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, वहीं दोनों लीड कलाकारों ने दर्शकों से दिल से अपील की है कि वे इस फिल्म को बड़े पर्दे पर जरूर देखें।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही वध 2 चर्चा में बनी हुई है। इसकी रहस्यमयी कहानी, गंभीर टोन और दमदार डायलॉग्स ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर इमोशन और सस्पेंस से भरपूर कहानी के साथ लौट रही है, जिसे लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।

वध 2 की कहानी

हाल ही में दोनों कलाकारों ने एक वीडियो संदेश के जरिए दर्शकों से अपील करते हुए कहा कि वध 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमैटिक अनुभव है जिसे थिएटर में बैठकर महसूस करना बेहद जरूरी है। संजय मिश्रा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी और इमोशनल गहराई बड़े पर्दे पर ही पूरी तरह असर करती है। वहीं नीना गुप्ता ने दर्शकों से समर्थन की उम्मीद जताते हुए कहा कि सशक्त कहानियों को थिएटर तक पहुंचाना दर्शकों की भागीदारी से ही संभव है।

वध का स्पिरिचुअल सीक्वल है वध 2

जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखी और निर्देशित यह फिल्म, लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है। वध 2, साल 2022 में आई फिल्म ‘वध’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसने अपनी गंभीर कहानी और शानदार अभिनय के चलते खूब सराहना बटोरी थी। फिल्म का गाला प्रीमियर 2025 में गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में हुआ था, जहां इसे दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

वध 2 कब होगा रिलीज

तालियों की गूंज के बीच एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता को भारतीय सिनेमा के सच्चे दिग्गज कलाकारों के रूप में सराहा गया। अब एडवांस बुकिंग शुरू होने के साथ ही माना जा रहा है कि वध 2 बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत शुरुआत कर सकती है। थ्रिल, सस्पेंस और दमदार अभिनय से भरपूर यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com