-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Madhuri Dixits Disclosure About The Series The Fame Game Said Shows The Complexities Of Fame
सीरीज ‘द फेम गेम’ को लेकर माधुरी दीक्षित का खुलासा, बोलीं- ‘शोहरत की जटिलताओं को दिखाती है…’
- Written By: उज्वला धारपवार

मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने बृहस्पतिवार को कहा कि “द फेम गेम” नामक सीरीज में लोकप्रियता की “मूढ़ताओं” की गहराई से पड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली उनकी इस आगामी सीरीज में वह एक फिल्मी सितारे की भूमिका निभा रही हैं, जिसका किरदार उनके जीवन से एकदम भिन्न है। करन जौहर द्वारा समर्थित इस सीरीज में माधुरी एक बॉलीवुड अदाकारा अनामिका आनंद की भूमिका में हैं ,जो एक दिन गायब हो जाती है और उसके बाद उसका जीवन बदल जाता है। डिजिटल माध्यम से शो का ट्रेलर लांच किये जाने के दौरान, 54 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें सीरीज की पटकथा पसंद आई और उन्होंने तत्काल इसमें काम करने का फैसला ले लिया।
माधुरी ने कहा, “मुझे पटकथा पसंद आई, मुझे उसका (किरदार) सफर अच्छा लगा। यह शोहरत के बारे में है। जब आपके जीवन में शोहरत होती है तो कौन सी जटिलताएं और मूर्खता हो सकती है, यह उसके बारे में है। यह कहानी एक महिला के बारे में है जिसकी जिंदगी सामान्य रूप से चल रही होती है लेकिन एक दिन वह गायब हो जाती है और सब सोचते हैं कि उसके साथ क्या हुआ होगा, वह कहां होगी?” उन्होंने कहा कि उन्हें इस सीरीज की कहानी रोचक लगी। माधुरी के अनुसार, उनके और इस सीरीज के किरदार में केवल यही समानता है कि दोनों फिल्मी सितारे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
समाज के दोहरे मापदंडों पर माधुरी दीक्षित का बयान, कहा- महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग हैं नियम
‘बहुत मार खाई है’, Triptii Dimri ने सुनाए बचपन के मजेदार किस्से, ‘मां बहन’ के प्रमोशन में किया खुलासा
Maa Behen Movie Review: रोमांच और सस्पेंस से भरी है माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी स्टारर ‘मां बहन’
‘मैं सिर्फ एक मां और पत्नी थी’, डेनवर में बिताए सादगी भरे दिनों को याद कर भावुक हुईं Madhuri Dixit
उन्होंने कहा, बहुत सारी असमानताएं हैं। वह (किरदार) जिस तरह शोहरत को देखती है और जैसे मैं देखती हूं, दोनों बिलकुल अलग हैं। इसलिए इसका नाम ‘द फेम गेम’ रखा गया है, क्योंकि यह कपट का रास्ता है। यह आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। आपको इस शो से यही पता चलेगा कि जब आप शोहरत के गलत पक्ष की तरफ होते हैं तो आपको पता चलता है कि आपके साथ क्या होगा।” इस सीरीज का निर्माण जौहर, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और धरमाटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। यह नेटफ्लिक्स पर 25 फरवरी से प्रदर्शित की जाएगी।
Madhuri dixits disclosure about the series the fame game said shows the complexities of fame
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMतीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Jul 11, 2026 | 11:21 AMIND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
Jul 11, 2026 | 11:21 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 11:17 AMचंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
Jul 11, 2026 | 11:16 AMकेरल में 18 महीने के बच्चे की मौत, कटे होंठ के इलाज के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी थी हालत
Jul 11, 2026 | 11:13 AMविकसित भारत @2047 का संकल्प: देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएगा बजाज ग्रुप
Jul 11, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














