‘बहुत मार खाई है’, Triptii Dimri ने सुनाए बचपन के मजेदार किस्से, ‘मां बहन’ के प्रमोशन में किया खुलासा

Triptii Dimri Childhood Memories: मां बहन की रिलीज के बीच तृप्ति डिमरी ने अपने बचपन के मजेदार किस्से साझा किए। उन्होंने हंसते हुए कहा कि शरारतों के कारण उन्हें अक्सर माता-पिता से डांट और मार पड़ती थी।
Triptii Dimri Childhood Memories Maa Behen Movie promotion Madhuri Dixit
तृप्ति डिमरी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Triptii Dimri Film Maa Behen: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मां बहन’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान तृप्ति ने अपनी निजी जिंदगी और बचपन से जुड़े कुछ मजेदार किस्से साझा किए, जिन्हें सुनकर हर कोई मुस्कुराने पर मजबूर हो गया।

तृप्ति ने बताया कि उनका बचपन काफी शरारती रहा है और इसी वजह से उन्हें अक्सर माता-पिता की डांट और मार भी खानी पड़ती थी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि शायद ही कोई ऐसा बच्चा होगा जिसे अपने माता-पिता से कभी डांट न पड़ी हो। तृप्ति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें तो बचपन में काफी मार पड़ती थी और कई बार तो बिना किसी खास वजह के भी डांट सुननी पड़ जाती थी।

जिस दिन मार नहीं पड़ती थी, उस दिन भी पड़ जाती थी

अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए तृप्ति ने कहा कि जिस दिन मुझे मार नहीं पड़ती थी, उस दिन भी किसी न किसी वजह से पड़ जाती थी। मैं खुश होकर घर लौटती थी तो कोई पूछ लेता था कि आज इतनी खुश क्यों हो, और फिर किसी न किसी बात पर डांट पड़ जाती थी। एक्ट्रेस की इस बात पर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। हालांकि तृप्ति ने कहा कि आज जब वह पीछे मुड़कर देखती हैं तो ये सारी बातें बेहद प्यारी यादों की तरह लगती हैं।

मां बहन में दिखेगा कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण

तृप्ति डिमरी के अनुसार, बचपन की वही छोटी-छोटी घटनाएं जिंदगी को खास बनाती हैं और बाद में मुस्कुराने का कारण भी बनती हैं। फिल्म ‘मां बहन’ के बारे में बात करते हुए तृप्ति ने बताया कि इसमें तीन मुख्य महिला किरदार हैं, जो अपनी-अपनी तरह से बेहद मजबूत हैं। कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो काफी बिखरा हुआ नजर आता है, लेकिन मुश्किल समय में सभी एकजुट होकर हालात का सामना करते हैं।

दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म

सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में तृप्ति डिमरी के अलावा माधुरी दीक्षित, रवि किशन, धारणा दुर्गा, गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला और उसकी बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक रहस्यमयी घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com