-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Madhuri Dixit Triptii Dimri Ravi Kishan Film Maa Behen Review Netflix
Maa Behen Movie Review: रोमांच और सस्पेंस से भरी है माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी स्टारर ‘मां बहन’
- Written By: सोनाली झा
Maa Behen Review: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और रवि किशन स्टारर ‘मां बहन’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। सुरेश त्रिवेणी निर्देशित यह ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा एक रहस्यमयी हादसे के इर्द-गिर्द घूमती है।

मां बहन रिव्यू (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
फिल्म: मां बहन
कास्ट: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, रवि किशन, धरना दुर्गा, गीतांजलि कुलकर्णी और अरुणोदय सिंह
निर्देशक: सुरेश त्रिवेणी
रिलीज प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
जॉनर: ब्लैक कॉमेडी ड्रामा
रेटिंग्स: 3 स्टार्स
Madhuri Dixit Film Maa Behen Review: फिल्म की कहानी रेखा नाम की एक ऐसी महिला की है, जिसके पति के गुजर जाने के बाद उसकी दो बेटियां जया और सुषमा ही उसकी सुख-दुख की साथी है। हालांकि रेखा और उसकी बेटियां अनेकों कारणों के चलते अपनी कॉलोनी में बदनाम हैं। एक तरफ जहां कॉलोनी के कई मर्दों की रेखा पर नजर है, वहीं पूरी कॉलोनी रेखा और उसकी बेटियों को चरित्रहीन मानकर उनसे दूरी बनाई रखती है।
एक दिन रेखा अपनी बेटियों को फोन करके बताती है कि पड़ोस में रहने वाले गुप्ता जी के साथ जानलेवा हादसा हो गया है और क्योंकि ये हादसा रेखा के अपने घर में हुआ है, अब वे उसमें फंस गई हैं। ऐसे में अपनी मां की मदद करने जया और सुषमा अपनी मां के पास पहुंचती हैं और यही से शुरू होती है असली कहानी जहां वे गुप्ता जी के मामले को निपटाने में जुट जाती हैं और इसमें फंसती चली जाती हैं। लेकिन किसी भी अन्य फिल्म की तरह, ये एक हैपी एंडिंग के साथ खत्म होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Bharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Peddi Collection: पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ बनी बड़ी टॉलीवुड फिल्म
Sunita Ahuja Video: GOAT विवाद पर सुनीता आहूजा ने दी सफाई, बोलीं- मुझे इसका मतलब नहीं पता था
Kriti Sanon Look: कॉकटेल 2 की बिंदास ऐली बनकर छाईं कृति सेनन, सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीरें
स्टार कास्ट की अभिनय
काफी समय बाद माधुरी दीक्षित को पर्दे पर देखना बेहद रोमांचक रहा। रेखा के किरदार में जहां वे बेहद खूबसूरती का तड़का लगाती दिखी वहीं जया और सुषमा की मां होने की जिम्मेदारी को भी वो बढ़िया ढंग से निभाती नजर आई। वहीं फिल्म में तृप्ति ने जया के किरदार में हमें बेहद इम्प्रेस किया। मां बहन में उनकी एनर्जी उनकी सूझबूझ बेहद लाजवाब है और वे अपने किरदार से पूर्ण रूप से न्याय करती नजर आई। बात करें रवि किशन की तो भले ही उनका स्क्रीन टाइम सीमित है, लेकिन गुप्ता जी के अपने किरदार में वे पूरी तरह से ढले हुए नजर आए। इसी के साथ सुषमा के रोल में धरना ने भी बढ़िया परफॉर्म किया है।
फिल्म का फाइनल टेक
सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित ये डार्क फिल्म कॉमेडी अपनी कास्ट की परफॉर्मेंस के चलते एंटरटेनिंग साबित होती है। हालांकि फिल्म को देखने के बाद एहसास होता है कि इसकी कहानी को और बढ़िया और सटीक ढंग से बनाया जा सकता है। फिल्म का कॉन्सेप्ट जहां बढ़िया है वहीं इसकी स्क्रीनप्ले थोड़ी धीमी जरूर है जिसके चलते कुछ जगहों पर ये हमारा अटेंशन बनाए रखने में नाकामयाब होती है। फिल्म में कॉमेडी और क्राइम का तड़का है जो ऑडियंस को सोचने पर मजबूर करती है। हालांकि इसकी कहानी जिस तरह से आगे बढ़ती है ये कुछ जगहों पर मन में कई सवाल भी खड़े करती है।
Madhuri dixit triptii dimri ravi kishan film maa behen review netflix
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ram Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMकंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PMBharat Bhhagya Viddhaata और गवर्नर की हालत हुई खराब, पांचवें दिन मैं वापस आऊंगा की कमाई में आई बड़ी गिरावट
Jun 16, 2026 | 11:09 PMखून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PMजाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
Jun 16, 2026 | 11:01 PMमहिला टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर! 150 रन भी नहीं बचा पाई न्यूजीलैंड, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत
Jun 16, 2026 | 10:56 PM8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी! मिलेगा पूरे 24 महीने का एरियर, क्या है ताजा अपडेट?
Jun 16, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM













