तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट

Deepika Padukone ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर की एक मजेदार झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।उनकी पोस्ट वायरल हो रही है और फैंस उनके दूसरे बच्चे के स्वागत का बेसब्रीृृ से इंतजार कर रहे ह
Deepika Padukone Pregnancy Update
दीपिका पादुकोण (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Deepika Padukone Pregnancy Update: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

अप्रैल 2026 में दीपिका और रणवीर ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। पूरे सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने का तांता लग गया था। हाल ही में दीपिका ने अपने थर्ड ट्राइमेस्टर से जुड़ी एक अपडेट दी है। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है कि वे कैसे नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रही हैं और प्रेग्नेंसी को इंजॉय कर रही है।

थर्ड ट्राइमेस्टर को लेकर दिया अपडेट

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने थर्ड ट्राइमेस्टर को लेकर हल्का-फुल्का अपडेट शेयर किया है। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक मजेदार रील शेयर की है, जिससे एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से रिलेट कर पा रही है।

Deepika Padukone Pregnancy Update
दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी अपडेट (सौ. Instagram )

दीपिका के द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक प्रेग्नेंट महिला रात के समय बाथरूम की ओर जाने में भी संघर्ष करती हैं। दीपिका ने इस स्टोरी को शेयर कर सिर्फ उल्टा स्माइली का इमोजी लगाया है। इससे साफ पता चल सकता है कि किस तरह दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को महसूस कर पा रही है।

फैंस का रिएक्शन भी आया सामने

दीपिका के इस स्टोरी के पोस्ट करते ही फैंस भी खुद को रोक नहीं सके। दीपिका की छोटी सी प्रेग्नेंसी अपडेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया। जहां एक फैन ने लिखा कि दीपिका पादुकोण ने अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में बाथरूम की तरफ चलने की स्टोरी पोस्ट की। ऐसे कई फैंस है, जो दीपिका की इस प्रेग्नेंसी अपडेट पर रेड इमोजी हार्ट लगा रहे हैं।

धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद से लगातार दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। लगातार इस बात पर चर्चा थी कि फिल्म के इतने सक्सेसफुल होने के बाद भी दीपिका ने अपने पति की तारीफ में कुछ कहा क्यों नहीं। हालांकि दीपिका ने इस चुप्पी का जवाब अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करके दिया और सभी का मुंह बंद कर दिया।

दीपिका ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेहद सादगी से दूसरी बार मां बनने की जानकारी साझा की थी। एक फोटो में उनकी बेटी दुआ सिंह पादुकोण एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को हाथों में पकड़ती हुई नजर आयी थी। कैप्शन में उन्होंने Evil Eye इमोजी लगायी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com