- Hindi News »
- Entertainment »
- Maalik Review In Hindi Rajkummar Rao On The Top In Action Joner Film
Maalik Review: एक्शन जॉनर में छाए राजकुमार राव, सत्ता के खूनी खेल की कहानी मालिक
Rajkummar Rao की फिल्म Maalik रिलीज हो चुकी है अगर आप फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो यह Review रिव्यू जरूर पढ़ लें। आइए जानते हैं मालिक फिल्म की कहानी क्या है और फिल्म कैसी है?
- Written By: अनिल सिंह

सत्ता के खूनी खेल की कहानी है राजकुमार राव की फिल्म मालिक
Maalik Review: एक्शन जॉनर की फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। राजकुमार राव पहली बार एक्शन वाली भूमिका में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने किरदार के साथ भरपूर इंसाफ किया है। फिल्म की कहानी सत्ता के खूनी खेल पर आधारित है।
मालिक बनने का जो जुनून दीपक के सिर पर सवार है, उसमें उसका सब कुछ लुट जाता है, लेकिन सत्ता का नशा नहीं उतरता, यही कहानी का सारांश है। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा सौरभ शुक्ला, स्वानंद किरकिरे, प्रोसेनजीत चटर्जी, सौरभ सचदेवा और मानुषी छिल्लर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। कहानी के आधार पर फिल्म तीन स्टार के काबिल है।
ये भी पढ़ें- वड़ा पाव की तौहीन का आरोप मढ़ने वाले पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, सीखा दिया सबक
सम्बंधित ख़बरें
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
कहानी: मालिक फिल्म की कहानी एक किसान के बेटे की कहानी है, जिसे मजबूरी में आकर हाथ में हथियार उठाना पड़ता है। दीपक (राजकुमार राव) गांव के किसान का बेटा है लेकिन उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की नजर है, इसी वजह से उसके पिता को उसका निशाना बनाया जाता है और मजबूरी में आकर दीपक हथियार उठा लेता है और मालिक बनने निकल पड़ता है। फिल्म में स्वानंद किरकिरे भी एक्टिंग करते हुए नजर आए, उन्होंने विधायक की भूमिका निभाई है। वहीं सौरभ शुक्ला शंकर सिंह नाम के सांसद के रूप में नजर आए हैं। पूरी कहानी सत्ता के खूनी खेल पर आधारित है। अपराध जगत से जुड़ने निकला दीपक खुद सत्ता पर काबिज होना चाहता है। इसके लिए वो किसी की हत्या करने से भी नहीं डरता और आखिरकार एक हत्यारा बन जाता है। शालिनी (मानुषी छिल्लर) दीपक की पत्नी उसे समझती है कि वह अपराध का रास्ता छोड़ दे, लेकिन दीपक उसकी एक नहीं सुनता। आखिर में शालिनी की भी मौत हो जाती है। सत्ता के मद में चूर दीपक को किस कीमत पर सत्ता मिलती है यह वाकई काबिले तारीफ है, इसमें दिखाया गया है कि सत्ता मिल भी जाए तो क्या जब सब कुछ लुट चुका हो।
एक्टिंग: मालिक फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग जबरदस्त है। राजकुमार राव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी भी रोल में अपने आप को ढालने में काबिल हैं। राजकुमार राव की आंख में बदले की आग नजर आती है, वो एनर्जी से भरे एक्शन सीन में भी खरे उतरे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि उन्होंने एक्शन जॉनर में भी खुद को साबित कर दिया है। उनकी एक्टिंग देखकर एनिमल के रणबीर कपूर और कबीर सिंह के शाहिद कपूर की याद आ जाती है। सौरभ शुक्ला और स्वानंद ने भी गजब की अदाकारी दिखाई है। मानुषी छिल्लर का स्क्रीन टाइम काफी कम है ऐसे में उनसे एक्टिंग की बहुत उम्मीद नहीं की जा सकती। जितना स्पेस मिला उन्होंने ठीक अभिनय किया है।
डायरेक्शन और संगीत: फिल्म का डायरेक्शन ठीक-ठाक है और संगीत भी ठीक-ठाक है। बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है, जबकि गाने को और मेलोडियस बनाया जा सकता था। इसके अलावा डायरेक्शन की अगर बात करें तो फिल्म का रनटाइम काफी लंबा लगता है, इसे थोड़ा छोटा करके और दमदार बनाया जा सकता था।
क्यों देखें फिल्म: अगर आपको राजकुमार राव का एक नया अवतार देखना है और एक्शन जॉनर की फिल्म आप पसंद करते हैं, तो यह फिल्म बिल्कुल आपके लिए है। फिल्म देखने पर पैसा वसूल वाली फीलिंग जरूर आएगी।
Maalik review in hindi rajkummar rao on the top in action joner film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
धुले में डबल मर्डर से सनसनी! ढोंगी तांत्रिक ने आश्रम में कर दी युवक-युवती की हत्या, अघोरी वारदात से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:41 PMप्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
May 18, 2026 | 12:40 PMसैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच
May 18, 2026 | 12:37 PM22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
May 18, 2026 | 12:35 PMनीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
May 18, 2026 | 12:33 PMविश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल
May 18, 2026 | 12:29 PMAIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी
May 18, 2026 | 12:24 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














