वड़ा पाव की तौहीन का आरोप मढ़ने वाले पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, सिखा दिया सबक

प्रियंका चोपड़ा पर वड़ा पाव की तौहीन करने का आरोप लगा, तो Priyanka Chopra ने भी कंटेंट क्रिएटर की बोलती बंद करने के लिए पोस्ट शेयर किया है और पूछ लिया है कि देसी होने का कोई सिलेबस है क्या?
वड़ा पाव की तौहीन का आरोप मढ़ने वाले पर भड़की प्रियंका चोपड़ा, सीखा दिया सबक
प्रियंका चोपड़ा ने पूछा क्या है देसी होने का सिलेबस? वड़ा पाव पर आलोचना करने वाले की बोलती हुई बंद
Updated on

Priyanka Chopra Vada Pav: प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी फिल्म हेड्स का स्टेट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह एस्क्वायर मैगजीन की कवर पेज पर आने वाली पहली महिला भी बनी, लेकिन उनको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे उन्होंने वड़ा पाव के बदले खाने के लिए हॉट डॉग का चुनाव करने की बात कही, तो एक कंटेंट क्रिएटर ने नाराजगी जताई। क्योंकि देसी गर्ल से वड़ा पाँव चुने जाने की उम्मीद थी। इसपर पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन सामने आया है।

इस वीडियो को (Pushpek Sidhu नाम के) एक कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया। जिसमें उनसे खाने के पसंदीदा व्यंजन के चुनाव को लेकर सवाल किया गया। इन्हीं में से एक सवाल वड़ा पाव और हॉट डॉग के बीच चुनाव करने का था, जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने हॉट डॉग का चुनाव किया तो कंटेंट क्रिएटर ने ऐसी प्रतिक्रिया दी जैसे प्रियंका ने वड़ा पाव की तौहीन की हो, इस पर अब प्रियंका चोपड़ा की तरफ से रिएक्शन सामने आया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि एम्पानाडा और समोसा में से वह किसे चुनेंगी, तो वह कंफ्यूज हो गई, क्योंकि उन्हें दोनों पसंद है। फिर उनसे पूछा गया चिकन टिक्का मसाला और एनचिलाडा में से वह किसे चुनेंगी, तो उन्होंने बताया कि उन्हें ये दोनों पसंद है। इसके बाद सवाल पूछा गया कि वड़ा पाव और हॉट डॉग में वह किसे चुनेंगी, तो उन्होंने हॉट डॉग बताया और आगे यह कहा कि वड़ा पाव मुझे पसंद है, लेकिन हॉट डॉग मेरी कमजोरी है। इस पर कंटेंट क्रिएटर माथा पीटते हुए नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की आलोचना शुरू कर दी थी।

वीडियो वायरल होते ही प्रियंका चोपड़ा ने इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, वॉव ब्रो, मुझे नहीं पता था कि देसी होने का सिलेबस भी होता है? यह इतना भी सीरियस नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के इस रिएक्शन के बाद उनकी तारीफ की जा रही है और कहा जा रहा है कि उन्होंने कंटेंट क्रिएटर को न सिर्फ मुंह तोड़ जवाब दिया है बल्कि एक सबक भी सिखा दिया है कि किसी भी मुद्दे को इस तरह से सीरियस नहीं बनाया जाना चाहिए। किसी को क्या खाना है? वह उसके मूड पर डिपेंड करता है। इसके लिए हम किसी और को जज नहीं कर सकते और करना भी नहीं चाहिए। देसी होने का मतलब यह नहीं कि हर समय वड़ा पाव ही खाती रहेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com